राजनांदगांव

राम नाम की धुन से गांव में होगी व्यसन मुक्ति- अभिषेक
08-Feb-2021 5:09 PM
राम नाम की धुन से गांव में होगी व्यसन मुक्ति- अभिषेक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 फरवरी।
पूर्व सांसद अभिषेक सिंह गत दिनों एक दिवसीय राजनांदगांव प्रवास पर रामायण प्रतियोगिता के विभिन्न आयोजनों में शामिल हुए। अभिषेक सिंह ग्राम भंवरमरा, अलीखूंटा, ढोडिया, धामनसरा में आयोजित रामचरित मानस गान प्रतियोगिता के कार्यक्रम में शामिल हुए।

अभिषेक सिंह ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कहा कि रामचरित मानसगान गाने से मन की पवित्रता झलकती है और हृदय में भगवान राम के प्रति श्रद्धा के भाव जागते हैं। उन्होंने कहा कि राम नाम की धुन गाने से गांव में व्यसन मुक्ति संभव है और यह ऐसी भक्ति है, जो सदैव याद रहती है। श्री सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में रामजी की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान आज भी बनी हुई है, जो कि प्रत्येक युवा दिलों में दिखती है। 

उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। जिसके प्रति गांव-गांव में समर्पण राशि स्वस्फूर्त दी जा रही है। सभी के मन में यह इच्छा है कि भगवान श्रीराम अपने घर अयोध्या में विराजे।  अभिषेक सिंह ने मानस गान मंडलियों की जमकर प्रशंसा करते कहा कि श्रद्धाभक्ति और राम के प्रति जुनून इन मंडलियों में देखा जा सकता है। श्री सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन में आकर उन्हें बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने आयोजक समितियों की प्रशंसा भी की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news