राजनांदगांव

प्रवेश परीक्षा 24 मार्च को
09-Feb-2021 4:42 PM
प्रवेश परीक्षा 24 मार्च को

प्रवेश फार्म की अंतिम तिथि 5 मार्च तक 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 फरवरी।
शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उत्कृष्ट विद्यालय अंबागढ़ चौकी में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 24 मार्च को सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रवेश फार्म का वितरण एवं जमा 5 मार्च 2021 को दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। आवेदन फार्म कार्यालयीन समय में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संस्था से प्राप्त किया जा सकता है। प्रवेश फार्म संबंधित छात्रा के पालक या उनके परिजन कन्या शिक्षा परिसर कार्यालय में जमा कर सकते हंै। 

शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उत्कृष्ट विद्यालय अंबागढ़ चौकी में कक्षा 6वीं के लिए कुल 33 रिक्त सीट हैं। जिसमें अनुसूचित जनजाति के 25, अनुसूचित जाति के 6 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य के 2 सीट शामिल है। वर्तमान सत्र 2020-21 में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत केवल छात्राओं को आगामी शिक्षा सत्र 2021-22 में प्रवेश दिया जाएगा। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। संस्था से प्रदाय आवेदन फार्म ही मान्य होगा। फोटोकापी मान्य नहीं होगा। प्रवेश मेरिट सूची के आधार पर दिया जाएगा। परीक्षार्थियों एवं पालकों को कोविड-19 के तहत मास्क लगाना अनिवार्य होगा। बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी कार्यालय प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उत्कृष्ट विद्यालय अंबागढ़ चौकी से प्राप्त की जा सकती है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news