दन्तेवाड़ा
ईनामी नक्सली ने किया समर्पण
03-Apr-2021 8:50 PM
दंतेवाड़ा, 3 अप्रैल। दंतेवाड़ा में नक्सली उन्मूलन अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस की विशेष पहल घर वापस आइए अभियान अंतर्गत जन मिलिशिया कमांडर द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि भांसी थाना अंतर्गत जोगा तेलाम, उम्र 38 वर्ष ने आत्मसमर्पण किया। जोगा भांसी गांव के झिरका पारा का निवासी है। वह विभिन्न नक्सली घटनाओं में शामिल था। राज्य शासन द्वारा जोगा की गिरफ्तारी पर 1 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।