बेमेतरा

राखी में गौठान देखने पहुँचे गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष
21-Mar-2022 3:18 PM
राखी में गौठान देखने पहुँचे गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 21 मार्च।
छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री महामंडलेश्वर राजेश्री डॉ महंत राम सूंदर दास द्वारा ग्राम गौठान राखी विकासखंड साजा का निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने गोठान में संचालित एवं स्थापित विभिन्न गतिविधियां का भ्रमण सह अवलोकन कर प्रत्येक कार्य की जानकारी ली।  

निरीक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा जितेंद्र जोशी ने गोठान राखी में स्थापित केला तना रेशा उत्पादन इकाई में महिला समूह के माध्यम से केले के तने से निर्मित विभिन्न उत्पादो जैसे- केला तना से रेशा का जीवंत प्रदर्शन कर, केला पल्प से खाद एवं केला तना से प्राप्त जल से भविष्य में तरल जैविक खाद बनाए जाने की प्रक्रिया की विस्तृत से  जानकारी दी गई। इंजीनियर जितेंद्र जोशी द्वारा बताया गया की महिला समूह द्वारा लगभग 700 किलोग्राम रेशा का उत्पादन किया जा चुका है।

साथ ही साथ केला तना जल का प्रायोगिक परीक्षण फसलों की उत्पादकता एवं  मृदा उर्वरता पर कृषि विज्ञान प्रक्षेत्र में  किया जा रहा है। केला पल्प से उच्च गुणवत्ता की कम्पोस्ट खाद का भी उपयोग खेतो की उर्वरता बनाये रखने के लिए किया जा सकता है। केला तना रेशा निष्कासन प्रक्रिया में केला के सेंटर कोर से हायलेज व् अचार बनाया जा सकता है। केला तना रेशा को विभिन्न तरह से उपयोग हेतु किया जावेगा। जिसमे प्रमुख रूप से केला तना रेशा से हेंडीक्राफ्ट, हैंड मेड पेपर तथा रॉ फाइबर को सीधे टेक्सटाइल कंपनी को विक्रय की योजना शीघ्र ही क्रियान्वित की जाने वाली है।

निरीक्षण के दौरान महिला समूह द्वारा संचालित केचुआ खाद उत्पादन इकाई का अवलोकन भी किया। गोठान में स्थापित गोबर गैस संयंत्र से उत्पादित गोबर गैस का स्कूल में मध्यान भोजन बनाने के लिए ईंधन के रूप में और अन्य सामाजिक कार्य हेतु उपयोग किए जाने की जानकारी दी गई। साथ ही साथ मंत्री जी ने गोबर गैस संयंत्र से उत्पादित गोबर गैस से जेनरेटर में बिजली उत्पादन के कार्य को सराहा। इस बिजली से गोठान स्थल में शाम के समय में बिजली खम्बो में लगे एलईडी बल्ब में बिजली का प्रवाह कर गोठान में पशुओं के लिए अच्छी व्यवस्था देखी गई।

निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष तथा उन्नति कृषक उत्पादक संगठन के अध्यक्ष दिनेश वर्मा,  प्रकाश कुमार चौबे, कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जितेंद्र ठाकुर, पशुविभाग के डॉ नरेंद्र, मां लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह के सभी महिलाएं, स्वाभिमान महिला स्व सहायता समूह की सभी महिलाएं, तहसीलदार साजा, देवकर पुलिस चौकी प्रभारी कोशिमा उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news