मोहला मानपुर चौकी

कांग्रेसियों ने यात्रा में नफरत छोड़ो, भारत जोड़ों का किया आह्वान
11-Nov-2022 4:09 PM
कांग्रेसियों ने यात्रा में नफरत छोड़ो, भारत जोड़ों का किया आह्वान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबागढ़ चौकी, 11 नवंबर।
भारत जोड़ो यात्रा के पंाचवे दिन ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने अंबागढ़ चौकी से कान्हे, धानापयली होते  सेम्हरबांधा तक पांच किमी पदयात्रा की। यात्रा के दौरान कांग्रेसजन गांवो में ग्रामीणों को सर्वधर्म समभाव तथा भाईचारा का संदेश देते लोगों से नफरत छोड़ो भारत जोड़ों का आह्वान करते दिखे।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी अंबागढ चौकी के अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता विकासखंण्ड में 5 नवंबर से निरंतर भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे है। हर दिन कांग्रेस कार्यकर्ता तीन-तीन मतदान केन्द्रो एवं गांवों में पहुंचकर लोगों को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही कन्याकुमारी से काश्मीर तक भारत जोडो यात्रा का उद्देश्यों की जानकारी देते लोगों से भाईचारा बनाए रखने का आह्वान कर रहे हैं।

पांचवे दिन भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ सुबह 9 बजे से ब्लॉक मुख्यालय में बस स्टैंड स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर किया गया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा नगर से प्रांरभ होकर कान्हे व धानापायली में ग्राम भ्रमण के पश्चात सेम्हरबांधा में पहुंचकर सभा में बदल गई।

इस दौरान अनिल मानिकपुरी, बेनीप्रसाद साहू, बेनीप्रसाद साहू, चंद्रप्रकाश दखने, डेरहाराम मेश्राम,  बसंत मंडावी, रमेश त्रिपाठी, बिटटु रब्बानी आदि प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news