मोहला मानपुर चौकी

कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने लिया संकल्प
15-Dec-2022 3:12 PM
कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने लिया संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबागढ़ चौकी, 15 दिसंबर।
छग प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में मिशन 2023 एवं 2024 को सफल बनान कांग्रेस कार्यकर्ता हर पोलिंग बूथ में भारत जोड़ो यात्रा निकालने का संकल्प लिया।

बैठक में खुज्जी विधायक छन्नी चंदू साहू शामिल थी। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने की। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष श्री मानिकपुरी ने कांग्रेसियों को प्रदेश एवं जिला कांग्रेस से मिले निर्देशों व कार्यक्रम की जानकारी दी। साथ ही पार्टी के निर्देशों को सफल  बनाने सक्रियतापूर्वक सहयोग करने का आह्वान किया।  विधायक श्रीमती साहू ने मिशन 2023 एवं 2024 को सफल बनाने कांग्रेसियों को अभी से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कांग्रेसियों का हर मतदान केंद्रों में घर-घर पहुंचकर प्रदेश के भूपेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं तथा कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ केंद्र की मोदी सरकार की असफलताओं एवं झूठी घोषणाओं तथा विशेषकर बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे को भी जन-जन तक ले जाने का आह्वान किया।

बैठक में रमेश त्रिपाठी, जसवंत साहू, बेनीप्रसाद साहू,  बसंत मंडावी, चन्द्रप्रकाश दखने, प्रकाश गजभिये, सीताराम धनंजय, पार्षद मुकेश सिन्हा, मनीष बंसोड, शंकर निषाद, अविनाष कोमरे, बंटी बोरकर, गोलू खान, तौसिद अहमद रब्बानी, मोनू खान, भगवती कौशिक, मुन्ना परिहार, पिन्टू तिवारी, भैयाराम यदु, ईश्वरी कोमरे, जनपद सदस्य षेशवरी ध्रुवे, सुखुराम, वैभव परिहार, सौरभ मिलिंद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

नववर्ष मिलन व सम्मान समारोह 14 को
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में अब अगले माह 14 तारीख को ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मान समारोह व नववर्ष मिलन समारोह करने का प्रस्ताव किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष मानिकपुरी ने बताया कि अगली मासिक बैठक में नववर्ष मिलन समारोह के साथ-साथ क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा त्रिस्तरीय पंचायत व नगरीय निकाय के निर्वाचित पदाधिकारियों तथा जिला कांग्रेस व ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि सम्मान समारोह में पार्टी के प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। स्थानीय विधायक इंद्रशाह मंडावी व विधायक छन्नी चंदू साहू के मार्गदर्षन व अगुवाई में संपन्न होगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news