मोहला मानपुर चौकी

कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
29-Dec-2022 3:15 PM
कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

अंबागढ़ चौकी, 29 दिसंबर। ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर  कांग्रेसियों ने कहा कि हमें गर्व है कि हम देश की आजादी एवं विकास में कुर्बानी देने वाले पार्टी के सदस्य व 138 वर्ष पुरानी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। स्थापना दिवस पर कांग्रेसियो ने पार्टी की मजबूती के लिए संगठित होकर समाजसेवा तथा देश की सेवा में योगदान देने का संकल्प लिया। 

अध्यक्षता करते ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने कहा कि हमें गर्व है कि हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि हम ऐसी पार्टी के सदस्य हैं जिनके नेताओं व कार्यकर्ताओं ने देश को आजादी दिलाने में न केवल अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 

समारोह में मनीश बंसोड, मुकेश सिन्हा, अविनाश कोमरे,  तौसिद अहमद रब्बानी, शंकर निषाद,  गोलू खान, पवन ठाकुर, गोलू सिन्हा, लोकदीप बोरकर, वैभव परिहार, विनोद डेहरिया, अजय अग्रवाल, पिन्टू तिवारी, पन्नालाल मेश्राम, रमेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news