मोहला मानपुर चौकी

दो माह में 12 हजार किसानों ने बेचा 108 करोड़ का धान
08-Jan-2023 3:28 PM
दो माह में 12 हजार किसानों ने बेचा 108 करोड़ का धान

उपज का तत्काल भुगतान से ग्रामीणों के चेहरे खिले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबागढ़ चौकी , 8 जनवरी।
ब्लॉक के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में रिकार्डतोड धान खरीदी हो रही है। पिछले दो माह में ब्लाक में कुल 108 करोड़ की धान खरीदी हो गई है। सभी उपार्जन केन्द्रों में हर दिन खरीदी का एक नया रिकार्ड बन रहा है। इस वर्ष उपज का पैसा खाते में तीन दिवस के अंदर मिल जाने से किसानो के चेहर खिले हुए हैं।

विकासखंड में इस वर्ष कुल 11 धान उपार्जन केन्द्र चिल्हाटी, विचारपुर, रेंगाकठेरा, आमाटोला, ढाढुटोला, छछानपाहरी, आतरगांव, कौडीकसा, परसाटोला, आडेझार एवं अंबागढ चौकी में धान खरीदी की जा रही है। एक नवंबर से धान खरीदी की जा रही है। खरीदी के शुरूआत में बारिश के चलते फसल कटाई में हुई देरी के चलते धान उपार्जन केन्द्रो में किसानों व धान की आवक कम थी, लेकिन कटाई में तेजी आने से धान उपार्जन केन्द्रो में धान का बंपर आवक हो रहा है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक प्रबंधक संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले दो माह में अंबागढ़ चौकी ब्लाक में कुल 108 करोड से अधिक राशि की धान खरीदी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि अब तक धान खरीदी में 12 हजार 191 किसान लाभान्वितत हो गए हैं।

लिंकिंग में 30 करोड़  की धान खरीदी
पिछले दो माह में लिकिंग में 29 करोड 93 लाख की धान खरीदी कर ली गई है। लिंिकग में सबसे अधिक अंबागढ़ चौकी सोसायटी में तीन करोड़ 83 लाख, आतरगांव में दो करोड़ 27 लाख, आडेझार में दो करेाड 18 लाख, छछानपाहरी में तीन करोड 36 लाख, कौडीकसा में तीन करोड 18 लाख, ढाढुटोला में दो करोड 97 लाख, आमाटोला में दो करोड 54 लाख, रेंगाकठेरा में एक करोड़ 83 लाख , चिल्हाटी में तीन करोड़ 32 लाख एवं परसाटोला में एक करेाड़ 97 लाख एवं विचारपुर में दो करोड़ 42 लाख की धान खरीदी लिंकिग में की गई है।

सबसे अधिक चौकी में 13 करोड़ की खरीदी
ब्लॉक में कुल 11 धान उपार्जन केन्द्र हैं। इनमें सबसे अधिक ब्लॉक मुख्यालय अंबागढ़ चौकी की सोसायटी में 13 करोड़ 78 लाख 17 हजार की धान खरीदी की गई है। आतरगांव में सात करोड़ 75 लाख 14 हजार, आडेझार में 6 करोड 73 लाख, छछानपाहरी में दस करोड 60 लाख, कौडीकसा में दस करोड 65 लाख , ढाढुटोला में 12 करोड 82 लाख आमाटोला में 10 करोड 22 लाख रेंगाकठेरा में सात करोड 42 लाख चिल्हाटी में 12 करोड 22 लाख, परसाटोला में 6 करोड 60 लाख एवं विचारपुर में 9 करोड 14 लाख की धान खरीदी की गई है।

धान का उठाव धीमा, कर्मचारी परेशान
सोसायटी में धान का उठाव धीमा एवं परिहवन की गति सुस्त होने से सहकारिता कर्मचारी खासे परेशान हैं। सोसायटी कर्मचारियों ने बताया कि यदि धान का उठाव समय पर नहीं हुआ तो उन्हें सूखत सहित अन्य कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। धान उपार्जन केन्द्रों में तैनात कर्मचारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने सभी उपार्जन केन्द्रों में धान के उठाव एवं परिहवन के लिए बफर लिमटि तय कर रखी है, लेकिन इसके बावजूद धान का उठाव एवं परिवहन समय पर नहीं हो पा रहा है। जिससे केन्द्रों में धान खरीदी को लेकर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक प्रबंधक संतोष शर्मा ने बताया कि  ब्लॉक के सभी केन्द्रो में इस वर्ष रिकार्ड तोड़   धान खरीदी हो रही है। केन्द्रों में पिछले वर्ष की तुलना में तेजी से धान का उठाव व परिहवन हो रहा है। किसानों को उनके उपज का तत्काल भुगतान दिया जा रहा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news