मोहला मानपुर चौकी

विपक्ष की आवाज केन्द्र की मोदी सरकार दबा रही है, जनता देगी जवाब- चित्रलेखा
05-Apr-2023 3:03 PM
विपक्ष की आवाज केन्द्र की मोदी सरकार दबा रही है, जनता देगी जवाब- चित्रलेखा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबागढ़ चौकी, 5 अप्रैल।
छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जय भारत सत्याग्रह के अंतर्गत ब्लॉक मुख्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पत्रकारवार्ता का आयोजन किया। पत्रकारवार्ता में जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस की महामंत्री चित्रलेखा वर्मा ने केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे लोकतांत्रिक प्रहार की घटनाओं का सिलसिलेचार खुलासा किया और आरोप लगाया कि देश की मोदी सरकार लोकतंत्र पर प्रहार करते देश की संवैधानिक संस्थाओ का उपयोग भाजपा को मजबूत एवं विपक्षी पार्टी के नेताओं को परेशान एवं प्रताडि़त करने में कर रही है।

कांग्रेस नेत्री श्रीमती वर्मा ने कहा देश में आजादी के सत्तर वर्ष बाद यह कैसा दौर आ गया है कि भाजपा की मोदी सरकार संवैधानिक व्यवस्थाओं एवं लोकतंत्र पर प्रहार कर रही है। आज देश में आपातकाल जैसे हालात पैदा कर दिया है। लोकतंत्र में विपक्ष पार्टियों के नेताओं एवं निर्वाचिक सांसदो को संसद में बोलने एवं बात रखने का अवसर नहीं मिल पा रहा है। एक प्रजातांत्रिक देश में ऐसा कभी वक्त आएगा इसकी कल्पना कभी नहीं की गई थी। केन्द्र की मोदी सरकार आज विपक्ष के आवाज को दबाने व कुचलने में लगी हुई है।

प्रेसवार्ता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने कहा कि मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है। समय आने पर जनता इसका माकूल जवाब देगी।
पत्रकारवार्ता में जिला कांग्रेस के सयुक्त महामंत्री रामकिशन खंडेलवाल, जनपद सदस्य सभापति षेशवरी, जनपद सदस्य सभापति खोमेन्द्री गांवरे, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश त्रिपाठी, कांगेस नेता अवधेश त्रिपाठी, मनोहर लाउत्रे, पिन्टू तिवारी, मुकेश सिन्हा, शंकर निषाद, एल्डरमेन प्रमोद ठलाल, रजिया बेगम, लोकदीप बोरकर, विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल कटेंगा सहित कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारीगण समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news