मोहला मानपुर चौकी

रामाधार बने एमएमसी कोसरिया यादव समाज के अध्यक्ष
06-Apr-2023 2:40 PM
रामाधार बने एमएमसी कोसरिया यादव समाज के अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मानपुर-मोहला, 6 अप्रैल। जिला कोसरिया यादव समाज मानपुर-मोहला-चौकी के पदाधिकारियों का पिछले दिनों चुनावी कार्यक्रम यादव सामुदायिक भवन मोहला में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि बोधनराम यादव अध्यक्ष संभागीय कोसरिया यादव समाज दुर्ग शामिल हुए।

मुख्य अतिथि बोधनराम यादव के नेतृत्व में समस्त सर्किल अध्यक्षों की समीक्षा बैठक के साथ जिला के प्रमुख पद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, कोषाध्यक्ष पद के लिए सामाजिक निर्वाचन नियमानुसार नामांकन की पूर्ति करने के बाद निर्विरोध रूप से श्रीरामाधार यादव अध्यक्ष , बाबूलाल यादव उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश यादव महामंत्री, धनेश कुमार यादव सचिव,  ईश्वरलाल यादव युवाध्यक्ष तथा जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष  साधना यादव को सर्वसम्मति से चुन लिया गया। चुनाव अधिकारी  बरातु राम यादव के विधिवत घोषणा के बाद समस्त जिला पदाधिकारियों को चुनावी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बोधनराम यादव द्वारा सामाजिक रूप से शपथ ग्रहण करवाया गया। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news