बेमेतरा

पारिवारिक विवाद, शिक्षक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
18-Feb-2024 2:40 PM
पारिवारिक विवाद, शिक्षक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 बेमेतरा,18 फरवरी।
पारिवारिक विवाद के कारण हुई शिक्षक विजय वर्मा की हत्या के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
मामले के अन्य आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। वे जेल में बंद है। वहीं देवा टंडन नाम का एक अन्य आरोपी मामले में फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी पतासाजी कर रही थी। इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अब आरोपी देवा टंडन सलाखों के पीछे पहुंच गया है। 

ज्ञात हो कि पारिवारिक विवाद के चलते शिक्षक विजय वर्मा की हत्या कर दी गई थी।

पुलिस को मृतक के गर्दन पर धारदार हथियार के चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 34 का अपराध दर्ज किया था। 
पुलिस की विवेचना के दौरान व परिस्थितिजन्य साक्ष्य सहित टेक्निकल टीम की मदद से आरोपी आरोपी ललित वर्मा लोलेसरा, तुकाराम साहू किरवई, नागेश्वर रात्रे किरवई, गुलशन ध्रुव गांधीनगर पंडरी रायपुर, सोमेश कोसरे सरस्वती नगर पंडरी रायपुर को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया। 

प्रकरण में फरार आरोपी देवा टंडन की पतातलाशी कर पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी। शुक्रवार को फरार आरोपी देवकुमार ऊर्फ देवा टंडन  भाटापारा जिला बलौदाबाजार को विधिवत गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news