बेमेतरा

समाज सेवी संस्था सहयोग ने पर्यावरण दिवस पर रोपे गए 40 पौधे
06-Jun-2024 4:46 PM
समाज सेवी संस्था सहयोग ने पर्यावरण दिवस पर रोपे गए 40 पौधे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 6 जून। समाजसेवी संस्था सहयोग द्वारा स्थानीय पिकरी तालाब में पर्यावरण दिवस पर बुधवार को विभिन्न किस्म के 40 पौधे रोपे गए। पौधारोपण के दौरान विभिन्न समाज के पदाधिकारी व नागरिक उपस्थित रहे। पौधारोपण के दौरान लक्ष्य फाउंडेशन के प्रमुख व कैडेट्स ने सहभागिता निभाया। संस्था के कार्यों की अतिथियों ने जमकर सराहना की।

बुधवार को स्थानीय समाजसेवी संस्था सहयोग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर बांधा तालाब में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के दौरान जिला मुख्यालय के हर आयु वर्ग के लोग शामिल हुए। युवक-युवतियों ने स्वयं आकर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई। संस्था के सदस्यों ने बताया कि उनके द्वारा लगातार दो दशक से अधिक समय से पौधरोपण किया जा रहा है। शहर के अंदर करीब 20 स्थानों पर पौधरोपण करने के बाद पौधों की सुरक्षा, सेवा कर पौधों को पेड़ बनाया गया है।

20 साल पहले शुरु की थी पहल, एक घंटा रोज किया काम

अध्यक्ष डॉ. संतोष चौबे ने कहा कि हमने 20 साल पहले पहल करना शुरु किया था। आज हजारो की संया में पौधे लगाए जा चुके हैं। हमारी संस्था द्वारा रोजाना एक घंटा इस कार्य के लिए दिया जाता है। सचिव सुशील शर्मा ने भी संबोधित किया। बुधवार को तालाब पार में अर्जुन, पलाश, कोनोफार्पस के 40 पौधे लगाए गए। संचालन वरिष्ठ सदस्य रमन काबरा ने किया। इस अवसर पर शशिकला सचदेवा, गिरीश मिश्रा, संतोष चौहान, रामा मोटवानी, संतोष विश्वकर्मा, गेंदलाल साहू, आलोक तिवारी, डॉ. एलआर साहू, मीडिया प्रभारी संतोष चांडक, राजकुमार साहू, जीवन शर्मा, नरेश साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, हसन कादरी, राज सिन्हा, भगवती साहू आदि मौजूद रहे।

संस्था का प्रयास हमेशा रहा सराहनीय

साहू समाज अध्यक्ष रामाधार साहू ने कहा कि संस्था का प्रयास व कार्य हमेशा सराहनीय रहा है। इस तरह का कार्य सबके लिए प्रेरणादायी है। सिंधी समाज के लालू मोटवानी ने कहा कि पौधारोपण के साथ पौधों की देखरेख सुरक्षा करना बड़ी जिमेदारी है, जिसे सहयोग ने बखूबी ढंग से किया है। सिख समाज के पदाधिकारी मनजीत सलूजा ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण के नियम को बनाए रखना सबसे जरूरी है। हमें अपने जीवन के लिए पर्यावरण की देखरेख सेवा करना जरूरी है।

दानदाता परिवार की ओर संजू भूतड़ा ने कहा कि हमें पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पॉलीथिन का कम से कम उपयोग करना चाहिए। लक्ष्य फाउंडेशन के पवन वर्मा ने कहा कि युवाओं के मन में पौधा लगाने, देखरेख करने की ललक सहयोग ने पैदा की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news