बेमेतरा

हादसे में घायल को बचाने पर मिलेंगे 5 हजार
23-Jun-2024 2:23 PM
हादसे में घायल को बचाने पर मिलेंगे 5 हजार

 राष्ट्रीय स्तर पर मिलेंगे 1-1 लाख

 बेमेतरा, 23 जून। सडक़ हादसे में घायल होने वाले लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने वाले नेक व्यक्तियों को भारत सरकार ने पुरस्कृत करने की योजना बनाई है। इसके तहत जान बचाने वाले नेक व्यक्तियों को हर घटना के लिए ?5000-5000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जो पंद्रहवें वित्त आयोग यानी 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी। नकद राशि के साथ सराहना के लिए प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा।

यह कार्य एक प्रक्रिया के तहत किए जाएंगे, जिसमें जिला स्तर पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला परिवहन अधिकारी की भूमिका होगी। जिले स्तर में अनुमोदन के बाद नेक व्यक्तियों का विवरण राज्य स्तर पर भेजा जायेगा, जहां से नेक व्यक्तियों के खाते में इनाम की राशि सीधे डाल दी जाएगी। अपनी पहचान गोपनीय रखने वाले नेक व्यक्ति पुरस्कार के पात्र नहीं होंगे।

एक व्यक्ति को किसी एक वर्ष में अधिकतम 5 बार ही नकद राशि पुरस्कार स्वरूप दी जा सकेगी। इसके अलावा हर साल राष्ट्रीय स्तर पर 10 चुने हुए नेक व्यक्तियों को नई दिल्ली में पुरस्कार स्वरूप 1 लाख नगद, प्रमाण-पत्र व ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news