बेमेतरा

भाजपा की जीत पर राजेन्द्र शर्मा ने सीएम साय को दी बधाई
07-Jun-2024 2:31 PM
भाजपा की जीत पर राजेन्द्र शर्मा ने सीएम साय को दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 7 जून।  लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में 11 में से 10 सीट जीतने पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा बेमेतरा राजेन्द्र शर्मा ने रायपुर उनके निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं भाजपा कार्यालय रायपुर में प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात कर बधाई दी।

राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कल्याणकारी योजना से उनके 4 महिने के अल्प कार्यकाल में घोषणा पत्र का क्रियान्वयन एवं मुख्यमंत्री की सौम्य छवि छत्तीसगढ़ की जनता ने खुब पसंद किया। धान का 3100 मुल्य किसानों को मिला महतारी वंदन की राशि 1000 रूप्ये महिलाओं को मिलने लगी। जिसका फायदा भाजपा को लोकसभा चुनाव में मिला।

राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष किरण देव के लगातार प्रदेश में दौरे से भाजपा संगठन मजबुत हुआ। उनके कुशल नेतृत्व से एवं उनकी सक्रियता से भाजपा के सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीताने के लिए लग गये थे। पार्टी की कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं मैहनत से छत्तीसगढ़ में भाजपा के पक्ष में अच्छे परिणाम आये। राजेन्द्र शर्मा ने दुर्ग लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को दुर्ग जाकर उनके निवास में बधाई दी। उन्होंने कहा कि विजय बघेल का पाँच साल का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा । वे बेमेतरा जिले के विकास के लिए संसद में आवाज उठाते रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं से एवं आम मतदाता से उनका जुडाव पाँच साल बना रहा। विजय बघेल सभी के सुख दुख कार्यक्रम में बेमेतरा जिले में सक्रिय रहे। उनके ऐतिहासिक चुनाव जीतने के बाद बेमेतरा जिले में सर्वांगिण विकास होगा। राजेन्द्र शर्मा ने बेमेतरा विधानसभा में 50 हजार की बढ़त के लिए विधायक दीपेश साहू को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि विधायक ने चुनाव जीतने के बाद बेमेतरा विधानसभा में लगातार सक्रिय रहे । चुनाव में उन्होने जी-तोड़ मेहनत की जिसका परिणाम ऐतिहासिक आया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि उनके 10 वर्ष का कार्यकाल भी छत्तीसगढ़ में भाजपा के 10 सीट जीतने में प्रमुख भूमिका रही। प्रदेश एवं बेमेतरा की जनता प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते थे।

नेताओं के बधाई देने वाले में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा बेमेतरा राजेन्द्र शर्मा, मण्डल अध्यक्ष शहर भाजपा मोन्टी साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, विकास तम्बोली, राकेश मोहन शर्मा, धर्मेन्द्र साहू, गोपी देवांगन, तुषार साहू, होरीलाल सिन्हा, युगल देवांगन, संतोष वर्मा, धर्मराज खाण्डे, राजकुमार खाण्डे, तारण राजपूत, राजू देवांगन, राजेश शर्मा, गौरव साहू।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news