बेमेतरा

प्राचीन चिकित्सा पद्धति, आयुर्वेद रोग की रोकथाम में भी प्रभावी
08-Jun-2024 3:48 PM
प्राचीन चिकित्सा पद्धति, आयुर्वेद रोग की रोकथाम में भी प्रभावी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 8 जून। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिला अस्पताल परिसर में आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र (आयुष विंग) का निरीक्षण किया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. वीणा मिश्रा और मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एसआर चुरेंद्र विभिन्न विभागों के अधिकारी, चिकित्सक, उपस्थित थे। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. वीणा मिश्रा ने आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं के की जानकारी दी। उन्होंने इस आयुष विंग में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया।

कलेक्टर शर्मा ने आयुर्वेद के महत्व का जिक्र करते हुए कहा कि प्राचीन चिकित्सा पद्धति न केवल रोगों के उपचार में बल्कि उनकी रोकथाम में भी अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र से लोगों को पारंपरिक और प्राकृतिक चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त होंगी, जो आधुनिक चिकित्सा के साथ मिलकर समग्र स्वास्थ्य सेवा प्रदान करती है। उन्होंने सुविधाओं की जानकारी ली।

डॉ. वीणा मिश्रा ने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में विभिन्न प्रकार की आयुर्वेदिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें पंचकर्म, हर्बल उपचार, और योग शामिल हैं।

इस केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम नियुक्त की गई है, जो मरीजों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवा प्रदान करेगी। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में दाल भात केंद्र का भी निरीक्षण किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news