बेमेतरा

किसानों ने बीमा क्लेम राशि के लिए कलेक्टर से लगाई गुहार
08-Jun-2024 4:30 PM
किसानों ने बीमा क्लेम राशि के लिए कलेक्टर से लगाई गुहार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 8 जून। जिले के किसानों को रबी फसल सीजन के दौरान फरवरी व मार्च माह में हुए असमय बारिश के बाद फसल नुकसान की भरपाई के लिए पीएम फसल बीमा योजना के तहत क्लेम राशि दी जा रही है। जिले के साजा ब्लॉक के अनेक गांव के किसानों 78 फीसदी फसल नुकसान होने के बाद भी महज 2000 रूपये प्रति एकड़ क्लेम राशि दिये जाने की शिकायत कलेक्टर रणवीर शर्मा से की है। कलेक्टर ने बचत क्लेम राशि जारी किए जाने का भरोसा गांव के किसानों को दिया है।

जानकारी हो कि मार्च महीने में हुए असमय बारिश से जिले के हजारों किसानों का चना फसल खराब हुआ था। नुकसान होने के तीन माह बाद किसानों को अब जाकर फसल बीमा का क्लेम दिया जा रहा है। बीमा कंपनी द्वारा जारी किये गये क्लेम राशि को लेकर किसानों ने असंतोष जाहिर किया है।

नुकसान के ऐवज में जारी किए गए नाममात्र के क्लेम राशि की शिकायत करने के लिए ग्राम बड़े लालपुर व लालपुर के अनेक किसान कलक्टोरेट पहुंचे थे।

छोटे किसान है हमारी

भी सुनिए

प्रभावित किसानों ने बताया कि उनके द्वारा रबी फसल सीजन के दौरान सहकारी समिति सहसपुर के माध्यम से बीमा कंपनी से 2023-24 के दौरान फसल बीमा किया गया था। सीजन के दौरान चना का फसल लिया गया था जो बेमौसम बारिश व ओला गिरने से खराब हुआ। 19 मार्च से लेकर 21 मार्च तक हुए फसल नुकसान की जानकारी उनके द्वारा समय पर बीमा कंपनी को दिया गया था। सूचना देने के बाद फसल नुकसान का सर्वे करने के लिए क्षेत्रीय कृषि विकास विस्तार अधिकारी विजय शर्मा व बीमा कंपनी के अधिकारी राघवेन्द्र शर्मा पहुंचे थे। मौके पर गांव के अन्य किसान भी मौजूद थे। फसल सर्वे के दौरान टीम द्वारा 78 फीसदी फसल नुकसान का रिर्पोट तैयार किया गया था।

अब जब व्यक्तिगत दावा राशि जारी किया गया जा रहा है जिसमें केवल 2000 रूपया प्रति एकड़ की दर से जारी किया गया है। बचत राशि मिलने की जानकारी लेने के लिए बीमा कंपनी के शर्मा को फोन करते हैं तो उनके द्वारा जवाब नहीं दिया जा रहा है। बीमा कंपनी के जिमेदार द्वारा रूचि नहीं दिखाए जाने पर गांव के किसानों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर पूर्ण राशि दिलाने के लिए गुहार लगाई। किसान युवराज साहू, नरेन्द्र जांगड़े व ग्रामीणों ने बताया कि उनके द्वारा कलेक्टर के समक्ष कम राशि मिलने की जानकारी दी गई है। कलेक्टर रणवीर शर्मा ने बताया कि फसल बीमा की कम राशि मिलने की शिकायत मिली है जिसके निराकरण करने का भरोसा दिलाया है।

कई गांव में प्रति एकड़ 1500 से भी कम राशि दी गई

जिले में हजारों की संख्या में किसानो को असमय बारिश से नुकसान हुआ है। पत्रिका द्वारा जुटाए गए जानकारी के अनुसार ग्राम खाती व अन्य गांवो में 1500 प्रति एकड़ से भी कम राशि जारी किया गया है। किसानों ने बताया कि उनके द्वारा रबी फसल सीजन के दौरान कर्ज लेकर खेती किया गया था। क्लेम राशि नहीं मिलने व कम मिलने पर वो कर्ज पटाने की स्थिति में नहीं होंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news