कोरिया

2 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
05-Aug-2021 7:49 PM
 2 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मनेन्द्रगढ़, 5 अगस्त। सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो के प्रयास से राज्य सरकार लगातार उनके विधानसभा क्षेत्र के लिए राशि स्वीकृत कर विकास कार्यों की सौगात दे रही है। राज्य सरकार ने विधायक के अथक प्रयास से 8 विकास कार्यों के लिए लगभग 2 करोड़ रुपए की फिर से स्वीकृति प्रदान की है।

15 सालों के बाद भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों से क्षेत्र की जनता में उत्साह है। विधायक कमरो की अनुशंसा पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में आवागमन सुविधा हेतु 8 सडक़ निर्माण कार्यों के लिए राज्य सरकार ने 1 करोड़ 97 लाख 17 हजार राशि की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। राज्य सरकार ने केलुवा से आमादमक स्कूल पहुंच मार्ग सडक़ निर्माण लागत 13 लाख,  सिगरौली उप स्वास्थ्य केंद्र मार्ग सडक़ निर्माण हेतु 15 लाख की स्वीकृति प्रदान की।

वहीं सोनहत से फारेस्ट रेस्ट हाउस पहुंच मार्ग हेतु 20 लाख,  सोनहत डिग्री कॉलेज पहुंच मार्ग 40 लाख, ग्राम तिलौली में गढ़ा देवी पहुंच मार्ग हेतु 49 लाख 17 हजार, बड़वाही में मुख्य सडक़ से पंचायत भवन तक 250 मीटर सी सी सडक़ निर्माण लागत 20 लाख, चनवारीडांड़ हाई स्कूल तक सीसी सडक़ निर्माण 20 लाख एवं  घुटरा-मुख्य सडक़ से हाई स्कूल तक सीसी सडक़ निर्माण हेतु 20 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

 विधायक गुलाब कमरो ने भरतपुर- सोनहत विधानसभा क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा लगातार विकास कार्यों की सौगात देने पर क्षेत्रवासियों की ओर से  मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news