कोरिया

भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित
09-Aug-2021 7:27 PM
भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित

मनेन्द्रगढ़, 9 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी कोरिया झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारियों की घोषणा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश संयोजक महेंद्र पंडित के निर्देश एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल की अनुशंसा पर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जेके सिंह ने की है।

भारतीय जनता पार्टी कोरिया झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जेके सिंह  ने अरुण सिंह, संतोष सिंह प्रकाश केसरी, सुंदर सिंह कन्हैया गुप्ता एवं दीपक गुप्ता को सह संयोजक नियुक्त किया है। इसी कड़ी में सोहन सोनी जिला कोषाध्यक्ष, राकेश सिंह जिला मीडिया प्रभारी, बबला नाहक जिला सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। वहीं जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ओम प्रकाश, शंभू सिंह, चंदन देवांगन, राम निधि साहू, मोहन श्रीवास, जगतपाल राजवाड़े, संतोष तिवारी, विष्णु प्रसाद ठाकुर, राम सिंह व चिंतामणि पांडेय को शामिल किया गया है। प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जेके सिंह ने कहा है कि उन्हें आशा है कि कार्यकारिणी में शामिल सभी पदाधिकारी संगठन की मंशा के अनुसार कार्य करेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news