कोरिया

जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा दायित्व- डॉ. जायसवाल
14-Aug-2021 8:11 PM
जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा दायित्व- डॉ. जायसवाल

   सवा करोड़  के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन    

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

चिरमिरी, 14 अगस्त। मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल, महापौर कंचन जायसवाल, निगम सभापति गायत्री बिरहा ने नगर निगम क्षेत्र चिरमिरी के विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

विधायक डॉ. विनय व महापौर कंचन ने 14वें वित्त आयोग मद से 1 करोड़ 26 लाख के निर्माण कार्यों का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया, जिसमें सर्वप्रथम कालीबाड़ी से बड़ाबाजार मार्ग में सडक़ प्रकाश व्यवस्था हेतु 32.49 लाख, वार्ड क्रमांक 30 गोदरीपाराआर. के.सेल्स से कपूरचंद के घर तक नाला निर्माण  15.43 लाख, वार्ड क्रमांक 30 गोदरीपारा मनीष हार्डवेयर से प्रियांशू के घर तक नाला निर्माण 15.06 लाख, इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 30 गोदरीपारा राज ग्लास से लल्लू के घर तक नाला निर्माण 14.58 लाख, वार्ड क्रमांक 32 गोदरीपारा सपुआ के घर से शिव मंदिर तक नाला निर्माण 15.62 लाख, सोनवानी( काली मंदिर) से डोमनहिल गौठान तक मार्ग में प्रकाश व्यवस्था कार्य हेतु 33.30 लाख इस प्रकार 126.240 के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन कर क्षेत्र की जनता को सौगात दी गई।

भूमिपूजन के मौके पर विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने वार्डवासियों को कहा कि शहर में सभी नागरिकों को सडक़, नाली, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो, जनता को सुविधा प्रदान करना हमारा दायित्व है। इस दायित्व को हम लगातार पूरा करने में लगे हुए हैं। निश्चित रुप से इसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा।

 महापौर कंचन जायसवाल ने कहा कि पार्षदों और वार्डवासियों की मांग पर वार्डों में विकास और निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लम्बे समय से वार्डवासी विकास की बाट जोह रहे थे। कोरोनाकाल के कारण शहर में विकास कार्य थम गया था। अब स्थिति सामान्य होने से विकास और निर्माण कार्य पुन: पटरी पर आया गया है, जो शहर की जनता तक पहुंच रहा है।

भूमिपूजन के अवसर पर एमआईसी सदस्य ओम प्रकाश कश्यप, रज्जाक खान, सोहन खटिक, संदीप सोनवानी, बलदेव दास, उमाशंकर अलगमकर, दिनेश यादव, शिवराम प्रधान, पार्षद सनी कुमार चौहथा, प्रकाश बेहरा, राकेश परासर, एम.एल. साहू आदि मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news