कोरिया

राजीव खेल प्रतिभा सम्मान समारोह में खिलाड़ी सम्मानित
30-Aug-2021 1:01 PM
राजीव खेल प्रतिभा सम्मान समारोह में खिलाड़ी सम्मानित

कांकेर, 29  जिले के विभिन्न खेलों में वर्ष 2018-19 तथा 2019-20 में पदक प्राप्त प्रतिभावान खिलाडिय़ों को राजीव खेल प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया ।
राष्ट्रीय खेल दिवस के एक दिन पूर्व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस स्पोट्र्स सेल प्रवीण जैन के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष कांग्रेस स्पोट्र्स सेल आकाश राव के नेतृत्व में प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। श्री राव ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी जिलो में राजीव गांधी जंयती के अवसर पर 20 अगस्त से 29 अगस्त खेल दिवस तक प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाडिय़ों का सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया जिसमें कांकेर जिले के विभिन्न खेल विधाओं में पदक प्राप्त 40 उत्कृष्ट खिलाडिय़ों का खेल प्रतिभा सम्मान प्रदान करते हुए सभी खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन पर्यटन मंडल के सदस्य नरेश ठाकुर कार्यक्रम की अध्यक्षता  प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस स्पोट्र्स सेल प्रवीण जैन , विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सलाम , जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव , जिला पंचायत उपाध्यक्ष हेम गजबल्ला ,नगर पालिका अध्यक्ष सरोज जितेंद्र ठाकुर ,नगर पालिका उपाध्यक्ष मकबूल खान ,विधायक प्रतिनिधि एवं महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी सुनील गोस्वामी खेल युवा कल्याण अधिकारी संजय जैन ,सभापति व जिला पंचायत सदस्य नरोत्तम पटौदी,यासीन करानी, कांग्रेस कमेटी तरेंद्र भंडारी ,शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, मनोज जैन, दीपिका श्रीवास्तव, गोमती सलाम, दीपक शोरी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news