कोरिया

दीवाली की तैयारी जोरों पर
29-Oct-2021 6:19 PM
दीवाली की तैयारी जोरों पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया) 29 अक्टूबर।
दीपावली पर्व को लेकर घरों में तैयारियां शुरू हो गयी है। साल में एक यही पर्व होता है जब इस पर्व के अवसर पर सभी परिवारों के लोग अपने घरों की पूरी तरह से साफ सफाई कर रंग रोगन कर दिया जाता है।

मान्यता है कि जिस घर में सफाई दीपावली के अवसर पर सफाई रहती है उसी घर में लक्ष्म का वास होता है। उल्लेखनीय है कि दीपावली के पर्व पर धन की देवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है।  यही कारण है कि दीपावली पर्व के पूर्व सभी परिवारों के द्वारा अपने घरों में पर्व के कई दिनों पूर्व से घरों की साफ सफाई करना शुरू कर देते है।

वर्तमान में शहर के सभी वार्डो में लोगों द्वारा अपने घरो की साफ सफाई का कार्य कराया जा रहा हैं। इसके लिए सुबह के समय घड़ी चौक के पास मजदूरों की भीड काम की तलाश में रहती है। चौक से मजदूरों केा काम पर ले जाने के लिए लोग सुबह के समय चौक जुटते है जहां से मजदूरों को लेकर अपने घर काम कराने ले जाते है। दीपावली के बहाने ही घरों की पूरी तरह से सफाई हो जाती है और इसी अवसर पर घरों का रंग रोगन करा दिया जाता है।

घरों के अलावा दुकानों का भी अवसर पर विशेष रूप से साफ सफाई की जाती है। दीपावली पर्व को देखते हुए शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के लोग अपने घरों की सफाई करने में जुट गये है। शहरी क्षेत्रों में लोग अपने घरों को चूना डिस्टेंपर आदि का उपयोग कर पुताई करा रहे है वही ग्रामीण क्षेत्रो के ज्यादातर लोग अपने घरों को छुई मिट्टी से पुताई करा रहे है जिसके लिए छुई मिट्टी विभिन्न क्षेत्रों से लाते हैं। घरों की साफ सफाई के अलावा लोग अपने घर के बाहरी परिसरों की भी विशेष रूप से सफाई करने में जुट गये है इस तरह दीपावली पर्व के अवसर पर घर व बाहर दोनों की विशेष रूप से सफाई कर दी जाती है।  

कई परिवार के लोग खुद जुटे सफाई में
दीपावली के अवसर पर घरों की पुताई मजदूरों से कराना महंगा पड रहा है जिस कारण कई  परिवार के लोग स्वयं ही अपने घरों की आवश्यक सफाई के साथ रंग रोगन का कार्य अपने से करना शुरू कर दिये है। जानकारी के अनुसार  मजदूर एक दिन की मजदूरी ढाई सौ से साढे तीन सौ रूपये ले रहे है। जिस कारण सामान्य परिवार के सदस्य अपने से ही घर की पुताई कार्य में जुट गये वही बडे लोग मजदूरों से ही पुताई कार्य कराया जा रहा है।

रंग पेंंट की दुकानों में ज्यादा भीड़
आगामी दिवस दीपावली पर्व को देखते हुए रंग पेंट की दुकानों में अभी कुछ दिनों से लोगों की भीड ज्यादा दिखाई दे रही है। प्रत्येक घर का पुताई कराये जाने के कारण रंग पेट का जरूरत पड़ रहा है जिस कारण लोग खरीदी करने के लिए पुताई करने के लिए आवश्यक सामग्री की प्रतिदिन खरीदी कर रहे है। यही कारण है कि रंग पेंट की दुकानो में कुछ दिनों से ज्यादा भीड भाड दिखाई दे रही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news