कोरिया

दीपावली बाजार सजकर तैयार
01-Nov-2021 5:00 PM
दीपावली बाजार सजकर तैयार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया)1 नवंबर। 
दीपावली को लेकर बाजार पूरी तरह से सज गये हैं। दीप पर्व पर जहां सभी तरह के बाजार सजे हुए हंै वहीं दीये के बाजार में भी मिट्टी के दिये बिकने को तैयार है।

कोरोना संक्रमण के चलते दोहरी मार के बार इस वर्ष कुम्हारो को दीये की बिक्री को लेकर उम्मीद बनी हुई है। शहर के बाजार मे सुबह होने के साथ ही दीये के व्यापारी शहर में पहुंच कर अपनी दुकाने लगा रहे है। वही कई कुम्हारों के द्वारा गली मोहल्लो में घूम घूमकर भी दीयों की बिकी की जा रही है।

 महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा पिछली बार की तरह इस बार भी गोबर से बनाये गए दीये की बिक्री की जा रही है। दीप पर्व से दीये की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है। शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में दीप पर्व पर मिट्टी के दीये का प्रयोग जमकर करते है।

शहरी क्षेत्रों में मोमबत्ती के अलावा विद्युत झालर का उपयोग किया जाता है। इसकी भी मॉग बाजारों में बनी हुई हैं। आगामी  4 नवंबर को दीपावली का पर्व है, जिसे लेकर शहर का बाजार पूरी तरह से सज गई है।

रविवार का दीपावली के पूर्व बाजार में भारी भीड़ देखी गयी। दीपावली पर्व को लेकर लोगों के द्वारा अपने घरों की साफ सफाई का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। सभी घरों में रंग रोगन के चलते रंगों के बाजार में भी कुछ दिनों से अच्छी खासी भीड़ जुट रही थी।  इस बार लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के कारण कई आवश्यक वस्तुओं के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी गई है, जिनमें खाद्य तेल भी इससे अछुता नहीं है। इस वर्ष दीपावली के पूर्व ही खाद्य तेलों के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी होती रही जिसके कारण इस बार दीपावली के अवसर पर आम जनता को महंगाई की मार का सामना करना पड़ेगा।

धनतेरस पर आज बाजार होंगे गुलजार
दीपावली के पूर्व 2 नवंबर को धनतेरस है। इस दिन सभी परिवारों के यहॉ से कुछ न कुछ खरीदी अवश्य की जाती है इसे लेकर सभी तरह के बाजार पूरी तरह से सज गये है.।  बाईक शो रूम के साथ ज्वैलरी, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिीकल सहित बर्तनों के दुकान सज गये है।

धनतेरस पर सबसे ज्यादा खरीदी बर्तन के दुकानों में होती है जिसे देखते हुए शहर में स्थाई बर्तन के दुकानों के साथ अस्थाई बर्तन के दुकान लगने लगे है। धनतेरस के अवसर पर सबसे ज्यादा ग्राहकों की भीड बर्तन दुकानों पर होती है।

बीते वर्ष के दीपावली के बाजार में कोरोना संक्रमण के मार के कारण ग्राहकी ज्यादा नहीं हो पायी थी ,लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण की गति धीमी हुई है जिसके कारण प्रशासनिक बंदिश नहीं है। जिस कारण इस बार दीपावली के पूर्व धनतेरस पर बाजार में जमकर धनवर्षा होने की उम्मीद व्यापारियों ने लगायी है।

लाई-बतासे के साथ मिठाई दुकानों की तैयारी
दीपावली के पर्व के अवसर पर खासतौर पर लाई बतासे ज्यादा विक्रय किये जाते है। यही कारण है कि शहर के बाजार में लाई बतासे के कई दुकान सज गए है। इसी पर्व में सबसे ज्यादा लाई बतासे विक्रय किए जाते हैं। इसके अलावा हॉटलों में भी दीपावली में विभिन्न तरह के मिष्ठानों की मांग को देखते हुए तैयारी की जा रही है। दीपावली के अवसर पर मिष्ठान दुकानों में जमकर ग्राहकी देखी जाती है। लोग जमकर मिष्ठान खरीदी करते है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news