कोरिया

विधायक कमरो ने 38 लाख के विकास कार्यों की दी सौगात
03-Nov-2021 5:06 PM
विधायक कमरो ने 38 लाख के विकास कार्यों की दी सौगात

मनेंद्रगढ़, 3 नवंबर।  सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने दीपावली पर्व पर अपने विधानसभा क्षेत्र में 38 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी है। विकास योजना अन्तर्गत विधायक गुलाब कमरो की अनुशंसा पर वित्तीय वर्ष 2021-22 में विभिन्न विकास कार्यो हेतु 38 लाख की  शासन स्तर से प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।

श्री कमरो की अनुशंसा पर शासन स्तर से ग्राम पंचायत बेलगांव में सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रुपये, ग्राम पंचायत बडग़ांवकला में सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रुपये, ग्राम पंचायत भरतपुर (नामदेव मोहल्ला) में सांस्कृतिक शेड निर्माण कार्य हेतु 2 लाख रुपये,ग्राम पंचायत चुटकी में सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रुपये,  ग्राम पंचायत कुदरा (बस्ती) में सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रुपये, ग्राम पंचायत घटई (नदी तट के पास) में सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रुपये, ग्राम पंचायत मलकडोल में सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रुपये, ग्राम पंचायत देवसिल में सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रुपये, ग्राम पंचायत च्यूल में सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रुपये, ग्राम पंचायत खाड़ाखोह (नदी तट) में सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रुपये, ग्राम पंचायत बेनीपुरा (हर्री) में सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रुपये, ग्राम पंचायत बड़वाही में सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रुपये, ग्राम पंचायत बडग़ांव खुर्द में सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रुपये, ग्राम पंचायत मुर्किल में यात्री प्रतीक्षालय निर्माण हेतु 1लाख 50 हजार रुपये, ग्राम पंचायत कमर्जी (नेउर तिराहा) में यात्री प्रतीक्षालय हेतु 1 लाख 50 हजार रुपये, ग्राम पंचायत दुधासी (पंडाल के पास) में सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रुपये, ग्राम पंचायत नागौई  में सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रुपये, ग्राम पंचायत लाखनटोला (तरतोरा देवल्ला) में सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रुपये, ग्राम पंचायत लरकोड़ा (हरिजनपारा) में सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रुपये, ग्राम पंचायत नेउर में सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार, ग्राम पंचायत अक्तवार में सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार, ग्राम पंचायत मन्नोड (भुमका) में सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार  की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news