कोरिया
प्रयास आवासीय विद्यालय के लिए डीएवी की छात्रा का चयन
26-Nov-2021 5:20 PM
मनेन्द्रगढ़, 26 नवम्बर। आज बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण डीएवी, जनकपुर की कक्षा 9वीं की छात्रा समृद्धि त्रिपाठी है, जिसने छत्तीसगढ़ की राज्य स्तरीय परीक्षा में 8वां स्थान प्राप्त कर प्रयास आवासीय विद्यालय, रायपुर के लिए चयन हुआ है।
शिक्षक दंपत्ति शारदा प्रसाद त्रिपाठी और प्रियंका त्रिपाठी की ज्येष्ठ पुत्री समृद्धि बड़ी होकर भारतीय प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती है। छात्रा की उपलब्धि पर साहित्यकार अनामिका चक्रवर्ती, प्रबल स्त्री फाउंडेशन की अध्यक्ष रश्मि सोनकर और कोरिया साहित्य व कला मंच के मृत्युंजय सोनी ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।