कोरिया

विधायक ने एक करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात
15-Jan-2022 8:47 PM
विधायक ने एक करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 15 जनवरी।
सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ रूपए से अधिक की सौगात दी है।

विधायक कमरो की अनुशंसा पर विकास कार्य के लिए 1 करोड़ 11 लाख 26 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। स्वीकृत कार्यों में नगर पंचायत खोंगापानी के वार्ड क्र. 8 में 5 लाख की लागत से सांस्कृतिक शेड का निर्माण कराया जाएगा।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत सिंघोर-देवल्ला के पास एवं ग्राम पंचायत बेलिया स्कूल के पास पृथक-पृथक डेढ़ लाख की लागत से सांस्कृतिक शेड निर्माण तथा ग्राम पंचायत कछार में पंडाल के पास 1 लाख 46 हजार की लागत से सांस्कृतिक शेड एवं ग्राम पंचायत नागपुर स्थित रामलीला मैदान में सांस्कृतिक मंच निर्माण हेतु 1 लाख 80 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं।

वहीं विधायक की पहल पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने 14वें वित्त आयोग अंतर्गत प्रस्तावों की कार्य योजना में विकास कार्य हेतु 75 लाख 41 हजार की राशि प्रदान की हैं, जिसमें वार्ड न 3 में फूलचंद के घर से रुबीना घर तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य 2 लाख 77 हजार, वार्ड नं 11 में जगदीश सरकार घर से राकेश घर तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य 3 लाख 2 हजार, वार्ड नं 5 में पोस्ट ऑफिस पास छेदी विश्वकर्मा के घर से टुकटुक दादा के घर तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य 2 लाख 56 हजार, वार्ड नं 14 में छठ घाट से कृपाशंकर घर तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य 2 लाख 47 हजार, वार्ड नं 4 में केदार घर पास से प्रेमचंद घर तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य 2 लाख 69 हजार, वार्ड नं 7 में पंचराम घर से गणेश प्रसाद घर तकआरसीसी नाली निर्माण 2 लाख 53 हजार, वार्ड 6 में गेंदलाल, शहाबुद्दीन घर से आंगनबाड़ी तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य 2 लाख 40 हजार, वार्ड नं 1 में सूरजबली के घर से आदिवासी विद्या मंदिर सामने तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य 2 लाख 94 हजार, वार्ड नं 15 में छठ घाट से नाला तक नाला निर्माण कार्य 5 लाख 17 हजार, वार्ड नं 2 में झिरिया के पास से शिव मंदिर तक नाला निर्माण कार्य 5 लाख 69 हजार, वार्ड नं 4, 8 ,9, 10 में आंगनबाड़ी से भैसासुर डेम तक असरसीसी नाला निर्माण कार्य 16 लाख 97 हजार, वार्ड नं 13 में मुनेंद्र घर से संतोष के घर तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य 5 लाख 58 हजार, कानू बाबू के घर के सामने से संत सिंह घर के पीछे तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य 10 लाख 34 हजार, वार्ड नं 9-10 में सुदामा चौधरी के घर से सत्यनारायण घर तक, दीपक नामदेव के घर से राबीम कुशवाहा के घर तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य 5 लाख 18 हजार, वार्ड नं 2 में एसएलआरएम सेंटर मेन रोड तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य 5 लाख 10 हजार रूपए के कार्य कराए जाएंगे।
इसके अलावा विधायक की अनुशंसा पर विकास योजना अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में 18 लाख रूपए के जिन निर्माण कार्यों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, उनमें ग्राम पंचायत बड़वार अंतर्गत ग्राम देवगढख़ोह के बैगा बस्ती में सांस्कृति शेड निर्माण 1 लाख 50 हजार, ग्राम पंचायत कुवारी-गौटियापारा में सांस्कृतिक शेड निर्माण 1 लाख 50 हजार, ग्राम पंचायत रामगढ़-बहेराटोला में सांस्कृतिक शेड निर्माण 1 लाख 50 हजार, ग्राम पंचायत धोबाताल-हनुमान मंदिर के पास सांस्कृतिक शेड निर्माण 1 लाख 50 हजार, ग्राम पंचायत खिरकी पंडाल पास सांस्कृतिक शेड निर्माण 1 लाख 50 हजार, ग्राम पंचायत घघरा-बस्ती में चबूतरा निर्माण 1 लाख 50 हजार, ग्राम पंचायत चिडौला-दुरपता मंदिर के पास सांस्कृतिक शेड निर्माण 1 लाख 50 हजार, ग्राम पंचायत मसर्रा-दक्षिणपारा  में सांस्कृतिक शेड निर्माण 1 लाख 50 हजार, ग्राम पंचायत मैनपुर-करवा में सांस्कृतिक शेड निर्माण 1 लाख 50 हजार, ग्राम पंचायत जोलगी-ज्वालामुखी के पास सांस्कृतिक शेड निर्माण 1 लाख 50 हजार, ग्राम पंचायत तोजा-आरा में सांस्कृतिक शेड निर्माण 1 लाख 50 हजार तथा ग्राम पंचायत कंजिया में गांधी तिराहा के पास सास्कृति शेड निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रूपए के कार्य शामिल हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news