कोरिया

तहसीलदार मनहरण सिंह को संभाग के सर्वश्रेष्ठ एईआरओ का पुरस्कार
23-Jan-2022 3:55 PM
तहसीलदार मनहरण सिंह को संभाग के सर्वश्रेष्ठ एईआरओ का पुरस्कार

बैकुंठपुर, 23 जनवरी। निर्वाचन प्रक्रिया में वर्ष 2021 के लिए सरगुजा संभाग में सर्वश्रष्ठ एईआरओ का पुरस्कार बैकुंठपुर में पदस्थ तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया को दिया जाएगा। मुख्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की ओर से जारी पत्र के अनुसार हर वर्ष 25 जनवरी को प्रदेश स्तर पर दिए जाने वाले पुरस्कारों की श्रेणी में एईआरओ श्रेणी का पुरस्कार जो कि प्रदेश के 5 संभागों में अलग-अलग दिया जाता है, सरगुजा संभाग से तहसीलदार बैकुंठपुर  मनहरण सिंह राठिया को प्रदान किया जाएगा।

श्री राठिया को यह पुरस्कार वर्ष 2021 में उनके द्वारा किए गए बेहतर निर्वाचन कार्य को देखते हुए प्रदान किया जा रहा है। कोविड-19 प्रोटोकॉल को देखते हुए इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम जो रायपुर में आयोजित किया जाता था, इस बार ऑनलाइन तरीके से आयोजित किया जाएगा, जिसमे यह पुरस्कार वर्चुअल तरीके से प्रदान किया जाएगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news