कोरिया

धान खरीदी की तारीख बढ़ाने और समितियों में खाद उपलब्ध कराने भाजपा का प्रदर्शन
01-Feb-2022 8:49 PM
धान खरीदी की तारीख बढ़ाने और समितियों में खाद उपलब्ध कराने भाजपा का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चिरमिरी, 1 फरवरी।
भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जि़ला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल व किसान मोर्चा के जि़लाध्यक्ष विनोद साहू के मार्गदर्शन में कोरिया जिले के धान खऱीदी केंद्रों पर धरना देकर धान खऱीदी हेतु समर्थन मूल्य पर 15 फरवरी  तक बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।    

भाजपा किसान मोर्चा ने अपने मांग पत्र में 15 फरवरी तक धान की खऱीदी करने, रबी फ़सल हेतु खाद की उपलब्धता, असमय वृष्टि ओला एवं बारिश से नुक़सान की क्षतिपूर्ति, लंबित विद्युत कनेक्शन और पिछले वर्ष की बकाया राशि व 2 वर्ष की बकाया बोनस यथाशीघ्र देने के संबंध में प्रदर्शन के बाद कलेक्टर, तहसीलदार के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में यह भी आग्रह किया गया है कि उक्त मांगे 3 दिवस के भीतर पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा।

इस धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम में जि़ला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह के साथ कोड़ा में भाजपा के जिला मंत्री मुकेश कुमार जायसवाल, खडग़वां के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामलखन साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता झगर साय, गिरजा प्रसाद जायसवाल, ग्राम पंचायत कटकोना में भाजपा के जिला महामंत्री रामलाल साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के खडग़वां मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की खडग़वां मंडल अध्यक्ष जया मराबी, दलबीर सिंह, रामायण पंडो, सोनू लाल पंडो, कवलसाय पंडो व बाल साय सिंह उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news