कोरिया

महिलाओं को अपने हक के लिए लडऩे से पीछे नहीं हटना चाहिए-सुखवंती
10-Mar-2022 3:54 PM
महिलाओं को अपने हक के लिए लडऩे से पीछे नहीं हटना चाहिए-सुखवंती

आप  ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया),10 मार्च।
कोरिया जिले के जनकपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आम आदमी पार्टी  के प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग द्वारा सामुदायिक भवन में महिलाओं से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन तय किया गया था, लेकिन जिस स्थल सामुदायिक भवन में आम आदमी पार्टी द्वारा कार्यक्रम तय किया गया था। उसी दौरान जनपद पंचायत भरतपुर के कर्मचारियों द्वारा अपना कार्यक्रम करने पहुंच गये, फिर विवाद की स्थिति बन गयी। काफी देर बहस हुई जब आम आदमी पार्टी की महिलाओं ने जनपद के कर्मचारियों को बताया कि उनका कार्यक्रम पहले से तय था और इस हेतु सामुदायिक भवन को राशि देकर बुक कर लिया गया था तो फिर  फिर यहॉ दूसरे को कार्यक्रम करने की अनुमति कहॉ से मिल गयी।

 इस संबंध में प्रमाण दिखाये जाने के बाद अंतत: जनपद के कर्मचारी उल्टे पॉव वापस लौटे> जिसके बाद आम आदमी पार्टी के द्वारा महिला दिवस पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम की शुरूआत हो सकी। इस तरह महिला दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी के महिलाओं की जीत हुई और अपना कार्यक्रम संपन्न किया गया। वहीं जनपद के कर्मचारियों के द्वारा आनन फानन में दूसरे स्थल पर कार्यक्रम करने के लिए चले गये।

महिलाओं को आज भी लडऩा पड़ रहा स्वतंत्रता के लिए
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जनकपुर के सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग सुखवंती सिंह ने कहा कि भले ही हमारा देश आजादी हो गया है, लेकिन सही मायने में महिलाओं को आज भी पूरी आजादी नहीं मिल पायी है, उन्हे अपनी स्वतंत्रता के लिए लडऩा पड रहा है। उन्होंने कहा कि आज भी कई घर परिवार ऐसे है जहॉ महिलाएॅ अपना निर्णय  स्वयं नहीं लेते है, कई परिवारों में महिलाओं को गुलाम बनाये रखना चाहता है। स्वेच्छा से महिला अपना निर्णय भी नही ले पा रहे है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित कई महिलाओं ने अपने अपने विचार रखते हुए महिलाओं की व्यथा को सार्वजनिक मंच से उजागर करते हुए कहा कि महिलाओं को सही मायने में आजादी तब ही मिलेगी जब हर परिवार में उसे किसी भी निर्णय लेने के लिए स्वतंत्रता मिले। अन्यथा प्रतिवर्ष महिला दिवस मनाया जाता रहेगा और महिलाओ को लेकर बडी बडी बातें कर वही तक सीमित कर दिया जायेगा। आयोजित कार्यक्रम प्रात: 10 बजे से अपरान्ह 3.30 बजे तक आयोजित किया गया। जिसमें भारी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से आये महिलाएॅ शामिल रही।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news