कोरिया

4 राज्यों में भाजपा की जीत, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
11-Mar-2022 3:04 PM
4 राज्यों में भाजपा की जीत, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

बैकुंठपुर (कोरिया), 11 मार्च। कोरिया जिले में भाजपा की 4 राज्यों मे धमकेदार जीत के बाद जश्न का माहौल देखा गया, चरचा, पटना के साथ चिरमिरी में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में घंटों रंग गुलाल लगाकर कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी मनाई तो बैकुंठपुर में पटाखे फोड़ कर जीत का जश्न मनाया गया। वहीं कांग्रेस में सन्नाटा पसरा रहा।

 किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल का कहना है कि भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर चलती है, बिना किसी भेदभाव जिस तरह से राज्यों में विकास को लेकर कार्य किए जा रहे है, उसके साथ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उप्र मे योगी जी का कमाल का सुशासन ने जीत दिलाई है। वहीं भाजपा उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी का कहना है कि इस जीत से हमारे साथ समस्त कार्यकर्ताओं को मनोबल उंचा हुआ है, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उप्र के मुख्यमंत्री योगी जी को जनता ने आशीर्वाद दिया है, लगातार देश उन्नति की ओर बढ़ रहा है। हम सबको 4 राज्यों में भाजपा को मिली जीत से नई उर्जा मिली है।

जानकारी के अनुसार भाजपा को मिली धमकेदार जीत के बाद कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर, चरचा चिरमिरी सहित अन्य जगहों पर भाजपाईयों ने अपनी पार्टी की जीत के जश्न में जमकर आतिशबाजी की गयी। इस दौरान भाजपाईयों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। वहीं जिले के चिरमिरी निगम क्षेत्र में भी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल के साथ भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी मनाते हुए आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। यहां कई घंटे रंग गुलाल के साथ कार्यकर्ता थिरकते नजर आए।

जिले से प्रचार में दोनों दल ने झोंकी थी ताकत
कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव 2019 के बाद असम विधानसभा चुनाव और उप्र के विधानसभा चुनाव में दो दो महिने तक कांग्रेस के कई विधायक और कई पदाधिकारियों ने जमकर मेहनत की। जिसमें बीते लोकसभा 2019 में अमेठी और रायबरेली में हार का सामना करना पड़ा, उसके बाद असम में भी भाजपा ने दुबारा सत्ता पाई, कांग्रेस के कई बडे चेहरे भी उप्र विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए गये थे और कई दिनों से उप्र में रहकर चुनाव प्रचार करते है लेकिन यहॉ के कांग्रेसियों की मेहनत रंग नही लायी। जबकि जिले के कई भाजपापदाधिकारी चुनाव प्रचार के लिए उप्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में गये थे और कई दिनों तक उप्र में रहकर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार किया। भाजपा के पदाधिकारी जिन उप्र के जिन चुनाव क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करने गये थे वहां के प्रत्याशी को जीत हासिल हुई, जिस पर यहां के भाजपा पदाधिकारियों ने भी जमकर आतिशबाजी कर जीत की खुशियॉ मनाई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news