कोरिया

होली में सजी रंगों की दुकानें
14-Mar-2022 5:09 PM
होली में सजी रंगों की दुकानें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया), 14 मार्च।
रंगों का पर्व होली को लेकर उत्साह अभी से ही शुरू हो गया है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में फाग गानें का क्रम लगातार चल रहा है, जहां एकजुट ग्रामीणों के द्वारा फाग गा रहे है। यह क्रम होली के दिन तक चलेगा, वहीं रंगों का पर्व होली को लेकर बाजार में रंगों का बाजार सज गया है।

18 मार्च को होली के लिए रंग बिरंगे रंगों के साथ गुलाल, विभिन्न तरह के पिचकारी, मुखौटे आदि विक्रय होना शुरू हो गये है। रंगों का पर्व होली के लिए गिनती के दिन बचे हुए है। जिसे देखते हुए शहर में कई अस्थाई दुकानों के माध्यम से रंग, गुलाल बेचे जा रहे। आगामी  17 मार्च को होलिका दहन किया जायेगा। इसके दूसरे दिन रंग उठाये जायेगे। इस तरह दो तीन दिनों तक रंगों का बाजार रहेगा और इस दौरान जमकर रंगों के बाजार में खरीदी होती है। होली के एक दिन पूर्व रंगों के बाजार में जमकर भीड़ होती है। इस बार होली के एक दिन पूर्व गुरूवार पड़ रहा है और इस दिन शहर में साप्ताहिक बाजार बैठकी भी होती है। जिसके चलते इस दिन शहर सहित आस पास के ग्रामीण अचंलों के लोग भी खरीदी करने पहुॅचेंगे जिसके कारण बार होली के एक दिन पूर्व शहर के बाजारों में जमकर भीड जुटने की संभावना है।  

होलिका दहन की तैयारियां
होली के पूर्व होलिका दहन को लेकर शहर के विभिन्न मोहल्लों में होलिका तैयार करने का काम भी चल रहा है। इस कार्य में ज्यादातर विभिन्न मोहल्लों के बच्चों के द्वारा झाडिय़ों व लकडिय़ॉ एकत्र करने का काम किया जा रहा है। शहर के कई मोहल्ले में होलिका तैयार किया जा रहा है, जिसे होली के एक दिन पूर्व 17 मार्च को विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने के बाद जलाया जायेगा। जिसके लिए शहर के कई मोहल्लों में होलिका तैयार की जा रही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news