कोरिया

भाजयुमो ने फूंका पश्चिम बंगाल की सीएम का पुतला
24-Mar-2022 7:55 PM
भाजयुमो ने फूंका पश्चिम बंगाल की सीएम का पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 24 मार्च। 
स्थानीय भगत सिंह तिराहा में भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया एवं ममता सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में टीएमसी नेता की कथित हत्या के बाद भडक़ी हिंसा में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। उग्र भीड़ ने 10-12 घरों में आग लगा दी गई। इसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा मनेंद्रगढ़ के द्वारा शहर के भगत सिंह तिराहे में बुधवार की शाम 6 बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर ममता सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई। मौके पर उपस्थित पुलिस द्वारा जल रहे पुतले को पानी डालकर बुझाया गया।
 
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आकाश दुआ ने कहा कि बंगाल सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। इस निकम्मी सरकार के चलते वहां के हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा नेत्री जया कर ने केंद्र सरकार से बंगाल सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लागू करने और हिंदुओं को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।

इस दौरान पार्षद सरजू यादव, भाजपा मंडल महामंत्री रामचरित द्विवेदी, अधिवक्ता संजय गुप्ता, डॉ. रश्मि सोनकर, संध्या वाघटकर, माहेश्वरी सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news