कोरिया

राहगीरों के लिए जागृति महिला मंडल ने खोला प्याऊ
05-Apr-2022 7:56 PM
राहगीरों के लिए जागृति महिला मंडल ने खोला प्याऊ

मनेन्द्रगढ़, 5 अप्रैल। जागृति महिला मंडल हसदेव क्षेत्र एसईसीएल के तत्वावधान में लेदरी बस स्टैंड/ऑटो स्टैंड में भीषण गर्मी को देखते हुए शीतल पेयजल हेतु प्याऊ का उद्घाटन किया गया।

 

प्याऊ का उद्घाटन करते हुए जागृति महिला मंडल की अध्यक्ष अंजली कंजरकर ने कहा कि जागृति महिला मंडल द्वारा नियमित रूप से हसदेव क्षेत्र के आसपास की गरीब जनता के लिए सामाजिक कल्याण के कार्यक्रम किए जाते रहे हैं। इसी कड़ी में आमजन एवं राहगीरों के लिए बस स्टैंड में गर्मी के मौसम में शीतल पेयजल की व्यवस्था कर एक और सराहनीय कार्य किया गया है। उन्होंने इस कार्य के लिए जागृति महिला मंडल की सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि सामाजिक कार्य का यह सिलसिला हमेशा चलता रहेगा तथा क्षेत्र के आसपास के गरीबों के कल्याण में महिला मंडल का योगदान हमेशा बना रहेगा। इसके पश्चात उपस्थित राजगीरों और जनमानस को छाछ, गुड़, चना इत्यादि का वितरण किया गया तथा जल ही जीवन है पर जागृति महिला मंडल द्वारा राहगीरों को पर्चे वितरित किए गए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news