कोरिया

दिव्यांगों के आधार बनवाने में स्काउट ने किया सेवा कार्य
05-Apr-2022 7:57 PM
दिव्यांगों के आधार बनवाने में स्काउट ने किया सेवा कार्य

मनेन्द्रगढ़, 5 अप्रैल। दिव्यांगों के आधार कार्ड बनवाने स्काउट ने विभिन्न तरह से सहयोग करते हुए सेवा कार्य किया।

भारत स्काउट एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त एवं संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चंद्राकरके निर्देशानुसार एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी  के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन कोरिया द्वारा शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ में आयोजित आयोजित दिव्यांग आधार शिविर में संजय गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट कोरिया के आदेशानुुसार एवं नागेश्वर साहू जिला संगठन आयुक्त तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार कुरचानिया के नेतृत्व में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल झगराखांड के स्काउटों ने दिव्यांग व्यक्तियों के आधार बनवाने में विभिन्न तरह से सहयोग करते हुए सेवा कार्य किया, जिसमें विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर जिशा एवं स्काउट मास्टर गेंदलाल गोवाल तथा स्काउट आकाश साहनी, सोहेल खान, रोहित गोवाल, कृष्णा दीवान, सुमित यादव, अनिकेत कुमार, विक्रम सिंह एवं आर्यन साहू का सहयोग सराहनीय रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news