कोरिया

तेजस्विनी शाखा की नवीन कार्यकारिणी घोषित
06-Apr-2022 8:59 PM
तेजस्विनी शाखा की नवीन कार्यकारिणी घोषित

अनीता अध्यक्ष, प्रियंका सचिव व मीना कोषाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 6 अप्रैल।
युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति है, नारी शक्ति विश्व शक्ति है। यदि हम अपने अंदर इन शक्तियों को पहचाने और इनका सदुपयोग करें तो हमें आगे बढऩे से कोई नहीं रोक सकता। हमें सदैव समाजोपयोगी कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए, क्योंकि समाज सेवा से बढक़र कोई दूसरा कार्य नहीं है। उक्त बातें मारवाड़ी महिला मंच शाखा तेजस्विनी की नवीन कार्यकारिणी की अध्यक्ष अनीता फरमानिया ने कही।

हिंदू नववर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान फरमानिया ने उपस्थित सभी सदस्यों को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी। नव वर्ष की शुरुआत के साथ ही मारवाड़ी महिला शाखा तेजस्विनी 2022-23 की नवीन कार्यकारिणी की शुरूआत हो चुकी है, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष अनीता फरमानिया, सचिव प्रियंका नीरज अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष मीना बंसल को नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर शाखा की नव नियुक्त सचिव प्रियंका नीरज अग्रवाल ने कहा कि तेजस्विनी शाखा अपने स्थापना काल से ही जनहित के कार्यों में बढ़-चढक़र शामिल होता रहा है। आने वाले समय में भी हमारी शाखा इसी तरह के कार्यों में सदैव आगे बढ़ेगी।

मंच की नवनियुक्त कोषाध्यक्ष मीना बंसल ने कहा कि तेजस्विनी शाखा समय-समय पर जनहित के कार्यों के साथ ही साथ सेवा के कार्यों को भी प्राथमिकता से करेगी। मुझे विश्वास है कि हमें मंच के सभी साथियों का पूर्व की तरह सराहनीय योगदान प्राप्त होता रहेगा। उन्होंने कहा कि मंच का गठन भी इसलिए किया गया है, ताकि हम अपने पर्व संस्कृति के साथ ही साथ सभी उत्सवों को उत्साहपूर्वक मना सकें। उन्होंने इस मौके पर मंच की सभी सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी और समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news