कोरिया

आम आदमी पार्टी के साथ जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने दिया समर्थन
10-Apr-2022 7:14 PM
आम आदमी पार्टी के साथ जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने दिया समर्थन

मनरेगा के कर्मचारी दो सूत्रीय मांगों लेकर बैठे है हड़ताल पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बैकुंठपुर (कोरिया), 10 अप्रैल। छग मनरेगा महासंघ के आह्वान पर जिले के मनरेगा अधिकारी व कर्मचारी अपनी दो सूत्रीय मॉगों को लेकर बीते 4 अपै्रल से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चल रहे है। जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों में मनरेगा अधिकारी व कर्मचारी अपनी मॉगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन अब तक उनकी मॉगों को लेकर सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं हो पायी है।

इस दौरान मनरेगा कर्मियों के मॉगों के समर्थन में राजनीतिक दलों के द्वारा भी समर्थन दिया जा रहा है। जिनमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग श्रीमती सुखवंती सिंह, केारिया जिला अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा सहित अन्य  पार्टी पदाधिकारियों के द्वारा मनरेगा अधिकारी कर्मचारियों के दो सूत्रीय मॉगों का समर्थन करते हुए उन्हे शीघ्र ही पूरा करने की मॉग को लेकर बीते दिनों एसडीएम भरतपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

आम आदमी पार्टी ने बताया कि कोरिया जिले में कार्यरत मनरेगा अधिकारी कर्मचारी  388 की संख्या में है जो अपनी मॉगों को लेकर अनिश्चितकालीन हडताल पर  4 अपै्रल से चले गये है जिनका समर्थन रोजगार सहायक संघ ने भी किया है। मनरेगा कर्मियों के हडताल के कारण पंचायतों में मनरेगा के कार्य पूरी तरह से ठप्प हेा गये है और ग्रामीण  मजदूरों को अपने क्षेत्र मे किसी तरह का कोई रोजगार नहीं मिल रहा है। गॉवों में ज्यादातर आदिवासी मजदूर है, जिनके समक्ष काम नहीं मिलने के कारण रोजगार की समस्या खड़ी हो गयी है और ऐसी स्थिति आर्थिक स्थिति से जुझने लगे है, जिससे कि अब वे पलायन करने की सोच रहे है। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम केा सौंपे गये ज्ञानन में जल्द से जल्द मनरेगा कर्मियों की दो सू़त्रीय मॉगों को पूरा करने की मॉग की है।

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने मॉगों का समर्थन किया

मनरेगा कर्मियों के मॉगों का समर्थन जनपद पंचायत भरतपुर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के द्वारा समर्थन किया गया। बीते दिनों जनपद पंचायत भरतपुर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष जनकपुर में मनरेगा कर्मियों के धरना स्थल पर पहुंचे और उनकी मॉगों केा जायज ठहराते हुए उनकी मांगों का समर्थन किया साथ ही उन्होने मॉग की कि सरकार जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा करे।

सिर्फ दो मॉगे 

जिले के मनरेगा कर्मी अपनी दो प्रमुख मॉगों को लेकर विगत एक सप्ताह से  अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर रहे है। उनकी प्रमुख दो मॉगों में पहली मॉग यह है कि कांग्रेस पार्टी चुनावी जन घोषणा पत्र में उल्लेख कर कहा था कि समस्त अनियमित कर्मियों को नियमित किया जायेगा जिसके आधार पर नियमितीकरण की मॉग की जा रही है वही दूसरा मॉग यह है कि नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक समस्त मनरेगा कर्मियों पर छग सिविल सेवा नियम  1966 का पालन करते हुए  62 वर्ष के सेवाकाल की गारंटी  दी जाये तथा ग्राम रोजगार सहायकों पर छग पंचायत सेवा तथा भर्ती की सामान्य नियम  1999 की मार्गदर्शिका लागू करते हुए छग पंचायत सेवा नियम के तहत पंचायत कर्मियों की भांति वेतन निर्धारण  किया जाये।

पंचायतों में ठप्प हो गये मनरेगा के कार्य

मनरेगा कर्मियों के द्वारा अपनी मॉगों को लेकर अनिश्चित कालीन हडताल पर चले जाने का व्यापक असर ग्राम पंचायत स्तर पर देखा जा रहा है। मनरेगा के समस्त प्रकार के कार्य पंचायतों में ठप्प हो गये है। लोगों को इस योजना के तहत कार्य भी नही मिल रहा है। सरकार द्वारा गत 1 अपै्रल से मनरेगा मजदूरों की मजदूरी भी 204 रूपये कर दी गयी है लेकिन जिले भर के पंचायतों में मनरेगा के कार्य ठप्प होने के कारण ग्रामीण मजदूरों को अपने क्षेत्र में किसी तरह का कोई रोजगार नही मिल पा रहा है। जबकि पंचायतों मे  ज्यादातर कार्य मनरेगा योजना के तहत कराये जाते है जिसमें कई कार्य शामिल है। मनरेगा कर्मियों के हडताल के कारण ग्राम पंचायतों में कोई काम इन दिनों नहीं चल रहा है कई कार्य आधे अधुरे पडे हुए है वही गौठानों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news