कोरिया

रोगों से बचने योग प्राणायाम संजीवनी बूटी-संजय
20-Apr-2022 7:07 PM
रोगों से बचने योग प्राणायाम संजीवनी बूटी-संजय

चिरमिरी,  20 अप्रैल। गर्मी के दिनों में लो बीपी की समस्या घातक होती है। मरीजों में ब्रेन अटैक, हार्ट अटैक व किडनी की समस्या बहुतायत होती है। इससे बचने के लिए योग प्राणायाम संजीवनी बूटी है। इसके अंतर्गत शीर्षासन, सर्वांगासन व अनुलोम विलोम प्राणायाम के अभ्यास तुरंत ही कारगर सिद्ध होते हंै।

उक्त बातें योगाचार्य संजय गिरि ने बड़ा बाजार चिरमिरी के हाई स्कूल स्थित डेली योग क्लास में योगाभ्यासियों से बुधवार सुबह कही। इस दौरान गिरि ने उक्त सभी योगाभ्यास के साथ सूक्ष्म व्यायाम सूर्य नमस्कार, मंडूकासन, शशकासन, उष्टासन के अभ्यास कराते हुए आयुर्वेद के कुछ महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news