कोरिया
धूमधाम से उठेगी बेटी की डोली
25-Apr-2022 8:35 PM
तेजस्विनी शाखा की अध्यक्ष ने की आर्थिक मदद
मनेन्द्रगढ़, 25 अप्रैल। मारवाड़ी युवा मंच तेजस्विनी शाखा की अध्यक्ष अनीता फरमानिया ने एक गरीब की बेटी के विवाह में आर्थिक सहयोग दिया है।
अनीता फरमानिया ने कहा कि उनके जीवन का एक सपना था कि वे किसी गरीब की बेटी का कन्यादान कर सकें, जो आज पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि हम एक निर्धन कन्या का विवाह करने जा रहे हैं, जिसमें उसकी शादी का पूरा खर्च स्वयं उनके द्वारा उठाया जा रहा है, साथ ही बेटी को 51 हजार रूपए अनुदान राशि भी दी जा रही है। अध्यक्ष ने विवाह में मारवाड़ी तेजस्विनी शाखा की सभी बहनों के द्वारा दिए गए सहयोग के लिए दिल से आभार व्यक्त किया। तेजस्विनी शाखा की सभी बहनों ने बेटी को मंगल जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।