कोरिया

बहोरन बने अन्य पिछड़ा वर्ग संगठन के जिलाध्यक्ष
28-Apr-2022 8:17 PM
बहोरन बने अन्य पिछड़ा वर्ग संगठन के जिलाध्यक्ष

मनेन्द्रगढ़, 28 अप्रैल। अन्य पिछड़ा वर्ग संगठन (ओबीसी) कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से किया गया। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद साहू, रामकुमार पटेल सचिव, विधिक सलाहकार विष्णु कुमार यादव, प्रदेश सह सचिव दिलेश्वर विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष जांजगीर दीपक यादव समेत प्रदेश भर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में जिलाध्यक्ष के रूप में बहोरन यादव (वासु यादव) वार्ड नं. 4 को नियुक्त किया गया, वहीं उपाध्यक्ष के रूप में दीपक केंवट, जिला सचिव वीरेंद्र यादव तथा सहसचिव के रूप में राजू यादव को जिम्मेदार सौंपी गई। संगठन में कोषाध्यक्ष के रूप में संतोष विश्वकर्मा को नियुक्त किया गया।

इस मौके पर बसंत यादव, रिंकू यादव, नागेश्वर यादव, आकाश, मुकेश यादव, अनिल सोनी, संजय यादव, शिब्बू यादव, अनिल यादव, बाली यादव, मेवालाल यादव, धर्मेंद्र यादव समेत संगठन के काफी सदस्य मौजूद रहे।

 नव नियुक्त अध्यक्ष बहोरन यादव ने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें संगठन की जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरा करने में वे कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिले के सभी विकासखंडों में सगठन का विस्तार किया जायेगा जिसमें युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग संगठन सभी को साथ लेकर कार्य करने में विश्वास रखता है। उन्होंने सभी नव नियुक्त साथियों से पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करने का आग्रह किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news