कोरिया
पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए चंद्रकांत सम्मानित
13-May-2022 5:07 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया) 13 मई। शिखा ब्लड बैंक, साधना न्यूज व न्यूज पेज 13 के संयुक्त तत्वावधान में कोरिया जिला मुख्यालय बैकुठपुर में जिले में अपने-अपने क्ष़ेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को कोरिया हीरोज 2022 का सम्मान दिया गया। जिसमें दैनिक ‘छत्तीसगढ़’ के संवाददाता चंद्रकांत पारगीर को वर्ष 2022 में पत्रकारिता क्ष़ेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
गुरूवार को बैकुंठपुर के न्यू नगर पालिका काम्पलेक्स परिसर में कोरिया हीरोज 2022 सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव के हाथों से सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नवीता शिवहरे, प्रदेश कांग्रेस सचिव योगेश शुक्ला, भाजपा कृष्ण बिहारी जायसवाल, राजीव पंजीयारा सहित अन्य उपस्थित रहे।