कोरिया

रामकथा में उमड़ रही है भक्तों की भीड़
28-May-2022 5:53 PM
रामकथा में उमड़ रही है भक्तों की भीड़

बैकुंठपुर (कोरिया), 28 मई। शहर के प्रेमाबाग मंदिर परिसर में देवराहा बाबा सेवा समिति के तत्वाधान में राम कथा का आयोजन चल रहा है जहॉ प्रतिदिन भक्तजनों की काफी भीड़ जुट रही है। जहॉ लोगों के द्वारा राम कथा का रसपान कर रहे है। 

जानकारी के अनुसार बीते  23 मई को विशाल कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा आयोजन की शुरूआत की गयी। कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो से भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पर आकर समाप्त हुई। आयोजित कलश यात्रा में शहर के विभिन्न क्षेत्रो के महिला श्रद्धालुओं ने बडी संख्या में भाग लिया। इसके दूसरे दिन  24 मई से श्री राम कथा शुरू हो गया। प्रतिदिन सायं  5 बजे से रात्रि  8 बजे तक प्रेमाबाग मंदिर परिसर में श्री राम कथा राष्ट्रीय संत अवधेश जी महाराज के द्वारा सुनाई जा रही है।  श्री राम कथा सुनने के लिए शहर के श्रद्धालुओं सहित शहर से लगे कई ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुगण भी पहुॅच रहे है जहॉ पर मर्यादा पुरूर्षोत्तम भगवान राम के चरित्र के बारे में संत अवधेश महाराज के द्वारा सुनाई जा रही है। संत ने लोगों ने मर्यादा पुरूर्षोत्तम राम के विभिन्न चरित्रों का रोचक अंदाज में बता रहे है। 

उन्होंने कहा कि यदि राम जैसे पुत्र चाहिए तो दशथ जैसा पिता पहले बनना होगा तभी राम जैसे पुत्र मिलेगा। 29 को खरदूसन वध एवं सुग्रीव मिलन, 30 को लंका दहन एवं रावण वध, 31 को राजगद्दी महोत्सव एवं राम राज्य की स्थापना तथा अंतिम दिन 1 जून को हवन पूजन किया जायेगा और भण्डारा के साथ राम कथा का समापन होगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news