कोरिया

किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने उपेंद्र
23-Jun-2022 5:35 PM
किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने उपेंद्र

मनेन्द्रगढ़, 23 जून। छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रामविलास साहू ने किसान कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी एवं 11 नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति सूची जारी कर दी है। मनेंद्रगढ़ निवासी उपेंद्र कुमार द्विवेदी को नवीन जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने यह नियुक्ति मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष  गुलाब कमरो की अनुशंसा पर की है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि उन्हें नवीन जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का किसान कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर वे पार्टी के सभी पदाधिकारियों के प्रति हृदय से आभारी हैं। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news