कोरिया

रजवाड़े ने किया ध्वजारोहण
16-Aug-2022 5:06 PM
रजवाड़े ने किया ध्वजारोहण

बैकुंठपुर (कोरिया), 16 अगस्त। स्वतंत्रता की 75वें वर्ष में कोरिया जिले में आन बान व शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया। इस अवसर पर जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह रामानुज मिनी स्टेडियम में मुख्य अतिथि छग शासन के संसदीय सचिव पारस नाथ राजवाडे द्वारा बरसतने पानी के बीच तिरंगा फहराया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के द्वारा भी बरसते पानी में परेड किया और परेड को सलामी दी। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री का वाचन किया तब तक पुलिस कर्मी बरसते पानी में भींगते रहे।  इस दिन सुबह से ही कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर सहित जिले भर में बारिश की झडी लगी रही इसके बावजूद तिरंगा ध्वज फहराने को लेकर लोगों में उत्साह रहा। इस दिन जिला प्रशासन के सभी कार्यालयों के भवनों में कार्यालय प्रमुखों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कई भवनों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस तरह जिले भर में उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा झंडा फहराया गया। जिले भर के स्कूलों में निर्धारित समय पर ध्वजारोहण का कार्य किया गया इसके पश्चात बच्चों को मिष्ठान का वितरण किया गया। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते किसी भी विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किये गये। वहीं पानी लगातार बरसने के कारण भी कही पर ध्वजारोहण के अलावा किसी अन्य तरह के कोई कार्यक्रम नहीं आयोंजित किये।

कलेक्टर ने अपने निवास पर फहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस वर्ष घर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। जिसके तहत आम व खास लोगों को भी अपने घरों में तिरंगा ध्वज फहराये जाने की अपील की गयी । इसके पालन में कलेक्टर कोरिया कुलदीप शर्मा ने पहल का पालन करते हुए अपने शासकीय निवास में सम्मान पूर्वक तिरंगा झंड फहराया और झंडे को सलामी दी।

प्रेस काउंसिल ऑफ कोरिया अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा
मीडिया कर्मियों का संगठन प्रेस काउंसिल ऑफ कोरिया के अध्यक्ष प्रवीन्द्र सिंह द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के गेज नदी तट पर स्थित कुमार वाटिका पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने झंडे को सलामी दी। यह पहला अवसर पर जब कुमार वाटिका पर  किसी संस्था के पदाधिकारियों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पूर्व यहॉ किसी के द्वारा ध्वजारोहण नही किया जाता रहा।  आजादी के 75 वें वर्ष में जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है तब यहॉ प्रेस काउंसिल ऑफ कोरिया के अध्यक्ष द्वारा नया पहल करते हुए तिरंगा फहराया।

घर घर फहराया गया तिरंगा
घर घर तिरंगा अभियान के तहत इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के पूर्व ही 13 अगस्त को अपील पर लोगों ने अपने अपने घरों में तिरंगा ध्वज आन बान व शान के साथ फहराया। जिससे कि शहर के सभी ओर जिधर देखे उधर हर किसी धर में तिरंगा लहराते हुए दिखाई दे रहा था। इस अभियान केा सफल बनाने के लिए देवराहा बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेष शिवहरे के द्वारा शहर वासियों को नि:शुल्क तिरंगा झंड का वितरण भी किया जा रहा था इसके अलावा वार्डो में पार्षदों के द्वारा भी अपने वार्ड के लोगों को नि:शुल्क तिरंगा झंडा प्रदान किया जा रहा था। जिसके परिणाम स्वरूप इस वर्ष हर घर संस्था में 15 अगस्त के पूर्व से ही राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराहते रहा।  

 

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news