कोरिया

चौथे दिन भी जारी रही हड़ताल, कई विभागों को कामकाज ठप
25-Aug-2022 4:58 PM
चौथे दिन भी जारी रही हड़ताल, कई विभागों को कामकाज ठप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया) 25 अगस्त।
केंद्र के समान महंगाई भत्ता  एवं सातवेें वेतनमान के अनुरूप आवास भत्ता  की मांग को लेकर शहर के प्रेमाबाग धरना स्थल पर चौथे दिन भी अधिकारी कर्मचारी अपनी मॉगों के समर्थन में प्रदर्शन करने एकजुट दिखाई दे रहे है। आज चौथे दिन धरना स्थल पर काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

जानकारी के अनुसार अधिकारी कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण विभागीय कामकाज कार्यालयों में प्रभावित हो रहा है। राजस्व विभाग के तहसीलदारों ने भी हड़ताल का समर्थन करते हुए धरना दे रहे है जिस कारण राजस्व न्यायालयों में कामाकाज प्रभावित हो रहा है और राजस्व प्रकरणों की तारीख बढा दी जा रही है जिस कारण पक्षकारों को अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ रहा है। वही जिला प्रशासन के कई विभागों में कई कर्मियों के हड़ताल पर जाने के विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले बीते 22 अगस्त से चौथे चरण का आंदोलन अनिश्चित कालीन के लिए शुरू की गयी है जबकि फेडरेशन मई माह से चरण बद्ध तरीके आंदोलन अपनी मांगों के समर्थन में किया जा रहा है। इस बार के हडताल में कइ कर्मचारी संगठन दूरी बना लिये है और वे अपने काम में नियमित रूप से पहुॅच रहे हैं जिस कारण कई विभागों में  कामकाज सामान्य रूप से चल रहा है। जानकारी  के अनुसार कलेक्ट्रेट में कई विभागों के कार्यालयों में कामकाज चल रहा है। वही कई कर्मचारियों के हडताल के कारण अनियमित कर्मचारियों में कार्य का विभाजन कर दिया गया है।

इसी तरह इस बार के हडताल में शिक्षक संगठनों ने समर्थन नही दिया है जिस कारण इस हड़ताल अवधि में भी जिले के विद्यालयों में  शिक्षक ड्यूटी पर उपस्थित हो रहे है जिस कारण विद्यालय हड़ताल के कारण प्रभावित नही हो रहा है लेकिन कई शासकीय विभागों  के कर्मी के हडताल में चले जाने के कारण विभागीय काम जरूरत प्रभावित हो रहे हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news