कोरिया

कांग्रेस सरकार में किसानों को नही मिल रहा पूरा बोनस
03-Sep-2022 3:45 PM
कांग्रेस सरकार में किसानों को नही मिल रहा पूरा बोनस

खाद की किल्लत से किसान परेशान, किसान मोर्चा की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर(कोरिया), 3 सितंबर।
प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर किसान मोर्चा जिला कोरिया कार्यसमिति की बैठक 2 सितम्बर को संपन्न हुई।
बैठक में  समस्त किसान मोर्चा  के जिला एवं मंडल पदाधिकारी के साथ किसान मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवम मोर्चा के जिले में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए जिले में समस्त मण्डलों में किसान मोर्चा के माध्यम से वर्तमान कांग्रेस सरकार के द्वारा बोनस में विलंब खाद की कमी दबाव पूर्ण दमन नीति के खिलाफ संगठित होकर मजबूत विरोध दर्ज करने संकल्पित हुए ताकि आगामी विधानसभा में किसानों के बीच भाजपा किसान मोर्चा को और मजबूती प्रदान किया जा सके।

 कार्यक्रम में मुख्यत: श्याम बिहारी जायसवाल जिला महामंत्री, भानु घोष, आशीष मजूमदार जिला कोषाध्यक्ष, सुनील मिश्रा जिला मंत्री , रामबरन सिंह जिला उपाध्यक्ष ,मंत्री प्यारे साहू मंत्री चंद्रप्रताप मण्डल अध्यक्ष सभाजीत यादव , विनोद राजवाड़े अनिल साहू लछमन,  राजकुमार यादव, जयमंगल महामंत्री जुगेंद्र साहू गड़ेस यादव   नाराय सिंग मुसाफिर सिंग संजय साहू रामजी साहू सचितनन्द द्विवेदी परमानन्द साहू एवं किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news