कोरिया

दल से बिछड़ा हाथी कोरिया वनमंडल के खडग़वां में, फसलें रौंदी, मकान तोड़े
28-Sep-2022 5:12 PM
दल से बिछड़ा हाथी कोरिया वनमंडल के खडग़वां में, फसलें रौंदी, मकान तोड़े

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया), 28 सितंबर।
 अपने दल से बिछड़ कर एक हाथी कोरिया वनमंडल के खडग़वां वन परिक्ष़ेत्र में पहुंच कर उत्पात मचा रहा है। बीते 27 सितंबर को दल से बिछड़ा हाथी कटघोरा वन मंडल के पसान वन परिक्षेत्र से होकर  खडग़वां वन परिक्षेत्र के सरहदी गांवों में विचरण कर रहा है। इस दौरान हाथी ने एक ग्रामीण के मकान क ो क्षतिग्रस्त कर दिया, वहीं क्षेत्र के कई किसानों की फसलों को खा रहा है और फसलों को रौंदकर नुकसान पहुंचा रहा है। 

वन अमले के द्वारा हाथी पर लगातार निगरानी बनायी जा रही हैं वहीं ग्रामीण को हाथी से सुरक्षित दूर रहने की सलाह दी जा रही है तथा हाथी से किसी प्रकार की छेड़छाड़ न करने  तथा क्षेत्र के जंगल में न जाने की सलाह दी जा रही है।

 मिली जानकारी के अनुसार अपने दल से बिछड़ा हाथी खडग़वां वन परिक्षेत्र के बीट कोडा क्षेत्र अंतर्गत  कंटहिया, धौराटी बेलबहरा, कांसबहरा व नेवरी क्षेत्र में रा़ित्र में विचरण करते पाया गया, वहीं इसी दिन सुबह के समय हाथी बीट कोटेया अंतर्गत अनबोलनीपारा, कांसबहरा, धनपुर क्षेत्र में विचरण करता रहा। इस क्षेत्र में हाथी के जाने की संभावना ग्राम मुगुम, बारी या कटघोरा वन मण्डल क्षेत्र में जाने की जताई जा रही है।
 

हाथी ने इस क्षेत्र में 10 किसानों के फसलों को आहार बनाने के साथ ही तहस नहस कर दिया है। जिसका आंकलन किया जा रहा है ताकि पीडि़त किसानों केा मुआवता वितरण किया जा सके। 

इसके पूर्व हाथी ने सरहदी क्षेत्र में एक बुजुर्ग ग्रामीण को घायल कर दिया था, जिसे एम्बुलेंस की सहायता से खडग़वां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। वहीं वन विभाग द्वारा घायल ग्रामीण के परिजनो को तात्कालिक सहायता के रूप में  10 हजार रूपये की नगद सहायता राशि प्रदान की। वन अमला हाथी पर  क्षेत्र में आये हाथी पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news