कोरिया
ब्रह्माकुमारीज केंद्र पर सजी चैतन्य देवियों की झांकी
03-Oct-2022 4:57 PM
मनेन्द्रगढ़, 3 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज मनेंद्रगढ़ द्वारा 1 से 4 अक्टूबर तक शाम साढ़े 6 से 10 बजे तक विशेष ध्वनि एवं प्रकाश के समायोजन के साथ चैतन्य देवियों की भव्य झांकी प्रदर्शित की जा रही है। झांकी का शुभारंभ 1 अक्टूबर को किया गया। चैतन्य देवियों की जीवंत झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सपरिवार केंद्र पहुंच रहे हैं।