कोरिया

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में कबड्डी खेलते महिला घायल
16-Oct-2022 2:41 PM
छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में कबड्डी खेलते महिला घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया) 16 अक्टूबर।
प्रदेश सरकार द्वारा छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के तहत प्रदेश के सभी जिलों में छग के पारंपरिक विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित खेल प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गो के लिए अलग अलग खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसके तहत गांव से लेकर शहर तक विभिन्न तरह के खेल खिलाये जा रहे है। इस क्रम में गत दिवस सोनहत विकासखंड के ग्राम चकडंड में आयोजित कबड्डी खेलने के दौरान एक महिला घायल हो गयी। 

जानकारी के अनुसार ग्राम चकडंड में चल रहे कबड्डी में महिला विमला प्रजापति उम्र 30 वर्ष कबड्डी खेल रही थी इसी दौरान वह घायल हो गयी। उसके एक हाथ की कलाई टूट गयी। जिसके बाद आनन फानन में तत्काल महिला को जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया जहां महिला का उपचार किया गया।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों गांव गांव में चल रहे खेल प्रतियोगिता में कई जगहों पर सुरक्षा के लिए प्राथमिक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है और बिना प्राथमिक उपचार की व्यवस्था किये ही कई तरह के खेल का आयोजन किया जा रहा है। ऐसा नही कि हर जगह सुरक्षा को अनदेखा किया जा रहा है कुछ जगहों पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गयी है लेकिन ज्यादातर जगहों पर सुरक्षा के प्रति ध्यान नहीं दिया गया है और बिना सुरक्षा व्यवस्था के ही विभिन्न तरह के खेल का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में लोग खेलों में भाग ले रहे है। इस तरह की लापरवाही के कारण कई जगह खिलाडिय़ों के घायल होने पर उन्हे तत्काल स्थल पर किसी तरह की कोई प्राथमिक उपचार नहीं मिल पा रहा है। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news