कोरिया

मांगों को ले जीवनदीप कर्मचारी 3 दिनी हड़ताल पर
24-Nov-2022 4:21 PM
मांगों को ले  जीवनदीप कर्मचारी 3 दिनी हड़ताल पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुण्ठपुर (कोरिया), 24 नवंबर। मांगों को ले जीवन दीप कर्मचारी 3 दिनी 25 से 27 नवंबर तक हड़ताल पर रहेंगे।

जीवन दीप कर्मचारी महासंघ ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य जीवन दीप कर्मचारी कल्याण महासंघ के निर्देश पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य जीवन दीप कर्मचारी कल्याण महासंघ द्वारा 26 सितंबर से अपने तीन सूत्रीय जायज मांगों के लिए लगातार चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करते आ रहे हैं, फिर भी शासन-प्रशासन द्वारा उनकी जायज मांगों को अनदेखा कर कोई भी ठोस निर्णय आज तक नहीं ले पाए है। लगातार आवेदन निवेदन ज्ञापन दिया, जिसका आज तक कोई प्रतिफल नहीं मिल पाया है,  अनियमित जीवनदीप

कर्मचारी मजबूर हंै, क्योंकि आज भी बहुत ही अल्प वेतन में 8-12 घंटे कार्य लेकर 2 घंटे का ही वेतन दिया जाता है।

 अनियमित कर्मचारियों की पहली  मांग श्रम अधिनियम 1948 के तहत कलेक्टर दैनिक वेतन भुगतान है, जिसे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के समस्त कार्यालय जैसे जिला चिकित्सालय सिविल अस्पताल, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों द्वारा सही निर्णय लेकर आज भी शासन के द्वारा भेजे गए आदेशो का पालन न करते हुए बजट का हवाला दिया जा रहा है। 

 संचालनालय स्वास्थ्य सेवाये, छत्तीसगढ़ विभागाध्यक्ष कार्यालय अटल नगर रायपुर पत्र कमांक / अस्त. प्रशा/2022 / हृस्-138/350 अटल नगर रायपुर दिनांक 24/04/2022 के आदेशो को दर किनार कर वेतन विसंगति को दूर नही किया जा रहा है। जिसके बाद 25 से 27 नवंबर तक  अपने मौलिक अधिकार और जायज मांगों के लिए अनियमित जीवनदीप कर्मचारी तीन दिवसीय हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हैं।
 

संघ का कहना है कि जायज मांगों को जल्द से जल्द बिना किसी भी अनियमित जीवन दीप कर्मचारी को छंटनी किये बगैर पूरा किया जाए अन्यथा वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने पर विवश हो जाएंगे, जिसका पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news