कोरिया

युवा महोत्सव: जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी विधाओं में संभाग स्तर पर दिखाएंगे जौहर
09-Dec-2022 5:13 PM
युवा महोत्सव: जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी विधाओं में संभाग स्तर पर दिखाएंगे जौहर

बैकुंठपुर (कोरिया), 9 दिसंबर। जिला स्तरीय युवा उत्सव कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर  के मानस भवन में आयोजित की जा रही है, जहां विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें स्कूली विद्यार्थियों के अलावा अन्य लोग शामिल हो रहे हैं तथा जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी अपनी विधाओं में संभाग स्तर पर अपना जौहर दिखाएंगे।

इसी कड़ी में युवा उत्सव वर्ष 2020-21 में राज्य स्तर पर विजयी प्रतिभागी पुन: राज्य युवा उत्सव 2022-23 के लिए संभाग स्तरीय की प्रतियोगिता के लिए कई विधाओं में युवा चयनित हुए है। जानकारी के अुनसार चयनित युवा उत्सव 2022-23 संभाग स्तर पर चयन के लिए आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में गत दिवस चयन किया गया, जिनमें 15 से  40 वर्ष आयु वर्ग में क्विज प्रतियोगिता में विनय गुप्ता और रितिक शिवहरे चयनित हुए।

इसी तरह तत्कालीन भाषण में विनय गुप्ता, निबंध में विनय गुप्ता चयनित किये गये। इसी तरह वाद विवाद में भी प्रतिभागी विनय गुप्ता पक्ष में चयनित किये गये। वहीं 40 से अधिक आयु वर्ग में निबंध प्रतियोगिता में योगेश गुप्ता, वाद विवाद पक्ष में रूद्र मिश्रा, वाद विवाद विपक्ष में योगेश गुप्ता, क्विज में योगेश गुप्ता एवं रूद्र मिश्रा तथा तत्कालीन भाषण में रूद्र मिश्रा संभाग स्तरीय युवा उत्सव  के लिए चयनित किये गये।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news