कोरिया

भाजयुमो ने फूंका सीएम का पुतला
09-Dec-2022 6:17 PM
भाजयुमो ने फूंका सीएम का पुतला

 बैकुण्ठपुर (कोरिया), 9 दिसंबर। भाजयुमो प्रदेश संगठन के आह्वान पर व भाजपा मण्डल प्रभारी दृगपाल सिंह, मण्डल अध्यक्ष ईश्वर राजवाड़े, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष मनोज साहू के नेतृत्व में गुरुवार को कटगोडी के बाजार स्थल पर भाजयुमो सोनहत मण्डल के कार्यकताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।

अध्यक्ष मनोज साहू ने आरोप लगाते बताया कि अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में चार नवजात की प्रशासनिक लापरवाही से मौत कुछ दिन पहले हुई है। प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, स्वास्थ्य विभाग लगातार लापरवाही को लेकर सुर्खियों में रहा है। आये दिन अस्पतालों में डॉक्टरों की लापरवाही उजागार हो रही है। प्रदेश  के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंत्री टीएस सिंहदेव कुर्सी लड़ाई में व्यस्त हैं, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता भुगत रही है। मंत्री सिंहदेव को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि कि यह मामला उनके विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा है और यह बहुत ही दुखद घटना है।

मनोज ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने झारखंड पुलिस के साथ मिलकर भाजपा नेता ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करने का षडयंत्र रचा व आदिवासियों का अपमान किया, जिसके विरोध में युवा मोर्चा ने  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा आने वाले चुनाव में इनके अत्याचार का करारा जवाब देने तैयार है।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष जायसवाल राम प्रताप मरावी रुद्र साहू लाल मन नेताम मोती लाल राजवाड़े, राजा राम राजवाड़े पूर्व जपं सदस्य हीरालाल भाजयुमो महामंत्री रमेश तिवारी टिकेश्वर राजवाड़े  मैनेजर भगत बाल कृष्ण देवांगन मंत्री नीरज पटेल राहुल चौधरी विवेक साहू राकेश राजवाड़े दीपक राजवाड़े राजेश राजवाड़े  रिंकू राजवाड़े संजय राजवाड़े मुकेश राजवाड़े महेंद्र राजवाड़े तनु राजवाड़े संभू साहू जय शील चौधरी विदेश राजवाड़े अनुज राजवाड़े सुसील सिंह अजय राजवाड़े  टोला सिंह दिलीप साहू गोलू जायसवाल के साथ भाजपा व भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news